रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा बाईपास चौक स्थित शिव ट्रेडि़ंग कंपनी के गोदाम में देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से गोदाम में कोंढ़ा व धान के बोरे जलकर स्वाहा हो गये हैं। दमकल की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन लाखों के नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के जूटमिल क्षेत्र के छातामुड़ा बायपास स्थित शिव ड्रेडि़ंग कंपनी के गोदाम से देर रात करीब 11 बजे धुंए का गुब्बार निकलते देखकर सुरक्षा कर्मियों ने उक्ताशय की जानकारी परिसर में ही स्थित निवासरत मिल मालिक को दी गई। जिनके द्वारा जरा भी देर न करते हुए आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और करीब डेढ घंट अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक भीषंण आग पर काबू किया जा सका तबतक लाखों का कांढ़ा व धान के बोरे जलकर स्वाहा हो गये। अब तक निश्चित नुकसान होने का आंकलन नही किया जा सका है।
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग



