NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक भगत ने किया पौधारोपण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक भगत ने किया पौधारोपण
जशपुरनगर

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक भगत ने किया पौधारोपण

जशपुर वनमंडल में चला हरित महाअभियान, पर्यावरण संरक्षण और वन संवर्धन का दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:25 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृद्धि एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों ने पौधरोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने वन परिक्षेत्र जशपुर एवं सन्ना में सीता अशोक, लक्ष्मीतरु, टिकोमा एवं झारुल जैसे औषधीय, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी जशपुर श्री शशि कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे जनसहभागिता के माध्यम से सतत अभियान का स्वरूप दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हरित पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रमों तथा वन संरक्षण गतिविधियों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन के संबंध में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान, जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में फलदार, छायादार एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वनों की रक्षा करने, अवैध कटाई एवं वन अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य, छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी, ग्रामीणजन, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। जशपुर वनमंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह हरित अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, हरित आवरण विस्तार करने तथा भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

You Might Also Like

सिंगीबहार और पुराइनबंद झरियादीपा में लगा नया ट्रांसफार्मर

सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का भव्य समापन

चोरी करने वाले दो संगठित गिरोह का किया भांडाफोड़

ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव, सीएम की पुत्री स्मृति साय ने गर्भवती महिलाओं को योग करने किया प्रेरित

जिले के विभिन्न ग्रामों, स्कूल एवं बाजार में पहुंची ‘नोनी रक्षा रथ’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आम की छांव में मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की बात
Next Article नाबालिग को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?