NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर विकसित किया ‘अमृत’ लिक्विड ट्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > विश्व पर्यावरण दिवस पर विकसित किया ‘अमृत’ लिक्विड ट्री
बिलासपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर विकसित किया ‘अमृत’ लिक्विड ट्री

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:23 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोचिंग डिपो बिलासपुर द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विकसित ‘अमृत’ नामक अभिनव लिक्विड ट्री मॉडल का प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के समक्ष किया गया। माइक्रोएल्गी आधारित यह प्रणाली प्रकाश संश्लेषण की प्राकृतिक प्रक्रिया के माध्यम से प्रदूषित वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है। इस मॉडल में माइक्रोएल्गी युक्त जल, एयर सेंसर, इंड्यूस्ड फैन एवं स्पार्जर का उपयोग किया गया है। मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कोचिंग) पीयूष प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रणाली सीमित स्थान वाले शहरी क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु एक प्रभावी एवं टिकाऊ विकल्प सिद्ध हो सकती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि भविष्य में इस मॉडल को सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अभिनव मॉडल के परिकल्पना, विकास एवं सफल क्रियान्वयन में वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी श्री बलराम साहू, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) श्री पीयूष प्रताप सिंह, यार्ड प्रभारी श्री सोमनाथ साव तथा उनकी टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनके सामूहिक प्रयासों से विकसित यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में कोचिंग डिपो बिलासपुर की नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

You Might Also Like

नॉन इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेनें रद्द

मंडल रेल परिवार के 10 सदस्य हुये सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त रेल परिवार के 1 अधिकारी सहित 21 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई

रक्सौल-तिरुपति के मध्य चल रही साप्ताहिक टी.ओ.डी. स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण

रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का महाप्रबंधक द्वारा अनावरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
Next Article सीएम साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?