पुसौर। 5जून विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरु महिमा अलेख आश्रम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के पूज्य बाबा भगवान दास जी के करकमलों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने प्रकृति संरक्षण एवं हरित भारत निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृत्व, प्रकृति और संस्कृति के प्रति भारतीय समाज की संवेदनशीलता एवं कर्तव्यबोध का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है।
कार्यक्रम के दौरान विलीस गुप्ता ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष विलीस गुप्ता, वरिष्ठ जनसंघ कालीन कार्यकर्ता विराट भोय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मोहित सतपथी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो रायगढ़ जिला मंत्री रजत गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य लोमस पटेल, जनपद सदस्य विनोद पटेल, सेवकराम गुरुजी, प्रमुख बसंत गुप्ता, टिनमिनी सरपंच प्रतिनिधि शक्राजीत भोय, कलमी सरपंच शिव गुप्ता, बाघाडोला सरपंच प्रतिनिधि आशीष देहरी, भाजयुमो पूर्व मंडल मंत्री सचिन पटेल, जगन्नाथ यादव मुन्ना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प



