NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी लारा के तृतीय चरण विस्तार का विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी लारा के तृतीय चरण विस्तार का विरोध
रायगढ़

एनटीपीसी लारा के तृतीय चरण विस्तार का विरोध

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:15 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के पुसौर क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के प्रस्तावित तृतीय चरण विस्तार को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्रीय संगठन लारा संघर्ष ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परियोजना के स्टेज-3 विस्तार पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि संयंत्र की स्थापना के समय किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे स्थानीय जनता में नाराजगी है।
लारा संघर्ष द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनटीपीसी लारा परियोजना के प्रथम चरण के दौरान क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अपेक्षित स्तर पर इन सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संयंत्र की स्थापना के बाद क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है और स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि पहले और दूसरे चरण के दौरान उठाई गई आपत्तियों का भी समुचित समाधान नहीं किया गया।
लारा संघर्ष ने तृतीय चरण के विस्तार से पर्यावरणीय प्रदूषण, जल एवं वायु गुणवत्ता पर असर तथा कृषि भूमि और आने वाली पीढिय़ों के स्वास्थ्य पर संभावित दुष्प्रभावों की आशंका जताई है।
संगठन ने पर्यावरणीय स्वीकृति पर पुनर्विचार, पूर्व में किए गए वादों और शर्तों की स्वतंत्र समीक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की आपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही मांग की गई है कि पूर्व चरणों से जुड़े सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के संतोषजनक पालन तक नई स्वीकृतियां स्थगित रखी जाएं।
लारा संघर्ष के पदाधिकारियों का कहना है कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ही किसी भी विस्तार परियोजना पर निर्णय लिया जाना चाहिए।

You Might Also Like

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जातिगत विद्वेष की मार झेल रहा फौजी का परिवार

अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर करें कार्यवाही-कलेक्टर

तेज आवाज में पल्सर दौड़ाने वाला चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जिले में हाथियों की संख्या 200 पार, 5 रेंज में विचरण कर रहे हाथी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छाल क्षेत्र में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
Next Article सुशासन तिहार मडक़ड़ी समाधान शिविर में भारी भीड़

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?