NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में हाथियों की संख्या 200 पार, 5 रेंज में विचरण कर रहे हाथी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में हाथियों की संख्या 200 पार, 5 रेंज में विचरण कर रहे हाथी
रायगढ़

जिले में हाथियों की संख्या 200 पार, 5 रेंज में विचरण कर रहे हाथी

रात में 10 किसानों की फसल किया बर्बाद, अलर्ट मोड में वन विभाग

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2025 11:46 pm
By lochan Gupta May 12, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में दो वन मंडल है, जहां पहली बार हाथियों की संख्या 200 पार हो चुकी है। जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में दहशत का माहौल है, लेकिन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रभावित इलाके के जंगल में जाने पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल, धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों के रहने के लिए उपयुक्त है। उनकी मौजूदगी साल भर होती है, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़ गई है। कोरबा और बाकी वन मंडलों से हाथियों का दल यहां पहुंचा है। जिससे जिले में 206 हाथी हो चुके हैं। इस दल में नर, मादा और शावक हैं, तो कुछ हाथी अकेले ही विचरण कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, आज सुबह भी हाथियों के मौजूदगी की जानकारी होने के बाद क्रोंधा गांव में मुनादी कराई गई कि जंगल कक्ष क्रमांक-451 में हाथी दल मौजूद है। लोगों को तेंदुपत्ता तोडऩे जाने पर सर्तकता बरतने कही गई है। इसके अलावा फतेपुर, नरकालो रुपुंगा रोड पर भी हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
10 किसानों की फसल बर्बाद
हाथियों ने रविवार रात किसानों की फसल को भी रौंद दिया है। जिसमें घरघोड़ा रेंज के पानीखेत में एक किसान, चारमार में 2 किसान, धरमजयगढ़ वन मंडल के रूपुंगा में 4 किसान, लामीखार में 1 किसान और अंगेकेला में 2 किसानों की फसल को हाथियों ने बर्बाद किया है।
धरमजयगढ़ में 157 और रायगढ़ में 49 हाथी
विभागीय रिकार्ड के अनुसार, जिले में 206 हाथी हैं। इसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 157 हाथियों का अलग-अलग दल है। इसके अलावा रायगढ़ के दो रेंज में 49 हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें नर हाथी 53, मादा 105 और शावकों की संख्या 48 है। जिसमें सबसे अधिक हाथी धरमजयगढ़ रेंज के रूपुंगा में 39, क्रोंधा में 31, लैलूंगा में 21 हाथी है। वहीं, घरघोड़ा रेंज के डेहरीडीह में 42 हाथी है।
जंगल के रास्ते जाने पर मनाही
धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या पहले से अधिक है। इसलिए जिन क्षेत्रों में हाथी दल और सिंगल हाथी विचरण कर रहे हैं, उस जंगल की ओर ग्रामीणों को जाने के लिए मना किया जा रहा है। जिससे कोई जनहानि न हो सके। इसके लिए विभाग ने जंगल में बैनर भी लगाया है।
विभाग कर रहा मॉनिटरिंग
इस मामले में धरमजयगढ़ एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि, हाथियों की संख्या को देखते हुए पहले से अधिक निगरानी बढ़ा दी गई है। ट्रैकर और हाथी मित्र दल पूरी तरह सतर्क हैं। ग्रामीणों को समझाइश भी दी जा रही है कि, अकेले जंगल की ओर न जाएं।

You Might Also Like

बाघाडोला शासकीय उद्यान रोपणी में आम फसल पैदावार घटी

करंट की चपेट में आने से किसान व बैल की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सार्वजनिक जीवन को आगे बढ़ाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान- शंकर लाल

शासकीय हेमसुन्दर गुप्ता उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय महापल्ली में तारामण्डल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

पवन कुमार सोनी एक साल के लिए जिला बदर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्कल ब्राह्मण समाज शून्य से शिखर की ओर निरंतर अग्रसर
Next Article गौ सेवा की मिसाल बना लीलावती देवी भगवान दास गौ सेवा सदन

खबरें और भी है....

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : सीएम साय
तकादा से परेशान युवक ने किया जहर सेवन
अवैध कबाड़ से भरी दो मिनी ट्रक पकड़ाई
ड्यूटी से लौट रहे बाईक सवार युवक को ट्रेलर ने कुचला
मोदी सरकार ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दी नई जिम्मेदारी

Popular Posts

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?