NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन
रायगढ़

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

385 खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा, 14 खेल विधाओं में हुआ प्रशिक्षण, खिलाडिय़ों को मिला प्रोत्साहन एवं सम्मान

lochan Gupta
Last updated: June 6, 2026 1:06 am
By lochan Gupta June 6, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 385 खिलाडिय़ों ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में कुल 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया था, जिनमें बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, कूडो, आर्चरी, बॉक्सिंग, किक-बॉक्सिंग, योगासन एवं वुशू प्रमुख रहे। प्रशिक्षण के दौरान खिलाडिय़ों को तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, खेल अनुशासन तथा टीम भावना के विकास पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।
समापन समारोह में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, रायगढ़ श्री जीवन लाल नायक, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायगढ़ श्रीमती प्रतिमा सागर, व्यायाम शिक्षक श्री जितेश्वर प्रधान, सेवानिवृत्त सहायक संचालक श्री प्रेमकिशोर प्रधान, श्री मुकेश चटर्जी सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक, श्री बी.के. डनसेना सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक सहित जिला स्तरीय खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर केवल खेल कौशल विकसित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक समान अवसर प्रदान करते हैं, जिससे खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खेल जीवन में केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। मौके पर सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया तथा प्रत्येक खेल से चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालक/बालिका) को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी खेल प्रशिक्षकों को उनके योगदान हेतु मानदेय राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

ओम रूपेश स्टील प्रा.लि. की जनसुनवाई से पूर्व उठने लगे हैं विरोध के स्वर

हरदी झरिया में हुई झेरिया यादव समाज की जिला स्तरीय बैठक

नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ी

लापता नाबालिग को पुलिस ने बेगूसराय बिहार से किया बरामद

आदर्श आचार संहिता के पालन करते हुए करें प्रचार-प्रसार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्तला बनीं बदलाव की वाहक
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु अनुकूल कृषि एवं विभागीय समन्वय कार्यशाला आयोजित

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?