NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
रायगढ़

ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व

आज ओपी चौधरी के जन्मदिन का खयाल आते ही अनायास किसी कवि की ये पंक्तियां होठों पर आ गयीं.....

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 1:16 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
5 Min Read

‘कुछ लोग थे जो वक्त के साँचों में ढल गये’
‘और कुछ लोग हैं कि वक्त के साँचे बदल गये’

आम जीवन में सामान्यतया अधिकांश लोग वक्त के साँचों में ढल जाते हैं क्योंकि जीवनी शक्ति विपरीत परिस्थितियों से लडऩे का माद्दा साधारण लोगों को नहीं देती है। वे चंद असाधारण शख्सियतें होती हैं, जिनमें वक्त के साँचे बदल देने की अद्भुत क्षमता,योग्यता व संकल्प शक्ति होती है। यह भी अनुभवजनित सत्य है कि ऐसे असाधारण लोग रोज जन्म नहीं लेते हैं। ऊपर वाला ऐसे लोगों को विशेष मिट्टी से गढ़ता होगा। संभवत: कुछ अति विशिष्ट कार्यों के संपादन हेतु ही नक्षत्रों का सर्वोत्कृष्ट योग बनाकर दिन विशेष में ऐसी अद्वितीय प्रतिभाओं को जन्म देता होगा। ओ पी चौधरी का मूल्यांकन उनके कृतित्व के आईने में किया जाये तो हम इसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे कि वे इन्हीं असाधारण लोगों में शामिल हैं। ऊपर वाले ने उन्हें एक अलग ही प्रकार की विशिष्ट मिट्टी से गढ़ा है तथा उन्हें जन्म देने हेतु 2 जून 1981 का शुभ दिन तय किया।
आरंभिक जीवन में हिम्मत तोड़ देने वाली विषम परिस्थितियों से लडक़र उन्होंने न केवल अपनी शिक्षा पूर्ण की वरन देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद को हासिल करने का असंभव लगने वाला सपना भी पाल लिया। इस सपने को पूरा करने के संकल्प को लेकर वे दिल्ली पहुंचे। लक्ष्य हासिल करने के दृढ़ संकल्प व तनतोड़ मेहनत के बलबूते पर वे मात्र 24 वर्ष की अल्प आयु में आई ए एस की सर्वाधिक कठिन परीक्षा पास करने वाले छत्तीसगढ़ के सबसे युवा प्रतिभा बनकर वापस लौटे। उनका सार्वजनिक जीवन वर्ष 2005 बैच के आई ए एस अधिकारी के रूप में शुरू हुआ। प्रशासनिक जीवन में उन्होंने जनजातीय समाज के साथ ही निचले तबके के सामान्य लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिये अपनी मौलिक कल्पनाशीलता व विलक्षण सोच से ऐसी अभूतपूर्व योजनायें लागू की जिसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी गयी और अपनी अनूठी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री के हाथों से पुरुष्कृत होकर उन्होंने प्रदेश व रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया। प्रशासनिक जीवन के सफलतम 13 वर्ष ही पूर्ण हुये थे कि ओ पी चौधरी ने इस आकर्षक नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति के कंकरीले धरातल पर पैर रखने का अप्रत्याशित व जोखिम भरा निर्णय लिया। न्यूनतम तैयारियों के साथ लड़े गये पहले चुनाव में पराजित होने के बावजूद उनका हौसला बरकरार रहा और पूरे पाँच वर्षों तक रायगढ़ से लेकर दंतेवाड़ा तक अनथक यात्रा करते हुये उन्होंने विपक्षी संघर्ष को जि़ंदा रखा। उनके इसी संघर्ष के कारण वर्ष 2023 के चुनाव में रायगढ़ की जनता ने उन्हें 64443 मतों के भारी अंतर से चुनकर विधानसभा भेजा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा आदमी बनाने के अपने वादे को पूरा करते हुये ओ पी चौधरी को वित्तमंत्री के साथ ही वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का महती दायित्व सौंपा। समय साक्षी है कि शपथ ग्रहण से लेकर आज तक वे मोदी की गारंटी के एक-एक वादे को पूरा करने हेतु अपना पल-पल खपा रहे हैं। एक बड़े आदमी की शैली में नहीं वरन एक जमीन से जुड़े प्रतिनिधि की तरह वे रायगढ़ विधानसभा के कायाकल्प हेतु एक के बाद एक महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्तरूप देने में दिन-रात एक कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में रायगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2005 से 2026 के बीच मात्र दो दशक का उनका यह सफरनामा एक रोमांचित कर देने वाली अकल्पनीय गाथा से कम नहीं है। इन्हीं क्रिया-कलापों के बरक्स उनकी जीवनयात्रा के संदर्भ में हम यह कह सकते हैं कि ऊपर वाले ने उन्हें विशिष्ट कार्यों के संपादन हेतु ही गढ़ा है।
आज ओ पी चौधरी का जन्मदिन है। इस जन्मदिन पर उन्हें हृदय से अशेष शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे उनकी क्रियाशीलता को बनाये रखें और उन्हें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि उनकी अगुवाई में हमारा यह क्षेत्र और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रगति व खुशहाली के नित नए आयाम तय करता रहे। पुन: एक बार जन्मदिन पर आत्मीय शुभकामनाएं….. मुकेश जैन

You Might Also Like

प्रदुषण रोकने संयुक्त कार्ययोजना के तहत हो कार्य

हाथी के हमले से ग्रामीण जख्मी

ग्रामीण आजीविका मिशन से सशक्त होती ग्रामीण महिलाएं

क्रेन आपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान

प्लास्टिक प्रदूषण को रोंकने के संकल्प के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
Next Article ‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?