NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कर्मचारियों के बेहतर आराम, स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी हेतु विशेष पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > कर्मचारियों के बेहतर आराम, स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी हेतु विशेष पहल
बिलासपुर

कर्मचारियों के बेहतर आराम, स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी हेतु विशेष पहल

टीटीई रेस्ट हाउस बिलासपुर में फुट मसाजर, इंडस्ट्रियल आरओ मशीन, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 1:00 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा कर्मचारियों के कल्याण एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीटीई रेस्ट हाउस, बिलासपुर में कर्मचारियों की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक फुट मसाजर, शुद्ध पेयजल हेतु इंडस्ट्रियल आरओ मशीन तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में ड्यूटी के उपरांत रेस्ट हाउस में ठहरने वाले टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई स्टाफ) को बेहतर विश्राम एवं आरामदायक वातावरण प्रदान करने हेतु चरणबद्ध तरीके से विभिन्न आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। नई सुविधाओं के माध्यम से कर्मचारियों को शारीरिक थकान से राहत मिलने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम करने एवं उन्हें तरोताजा एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता मिलेगी। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर विश्राम सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता, सेवा गुणवत्ता एवं कार्य संतुष्टि में सकारात्मक वृद्धि करना है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी को प्राथमिकता देते हुए रेस्ट हाउस को अधिक सुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि टीटीई रेस्ट हाउस में पूर्व में भी कई सुधारात्मक कार्य किए जा चुके हैं। रेस्ट हाउस का नवीनीकरण, बेहतर खानपान व्यवस्था हेतु नए उटेन्सिल की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुखद वातावरण हेतु हरित सज्जा एवं गमलों की व्यवस्था जैसे अनेक कार्य सफलतापूर्वक किए गए हैं। अब इन अत्याधुनिक सुविधाओं के जुडऩे से कर्मचारियों को और अधिक आरामदायक एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्राप्त होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि, रेलवे कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण होती हैं तथा टिकट जांच कर्मचारी लंबे समय तक यात्रियों की सेवा में निरंतर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके बेहतर आराम, स्वास्थ्य एवं मानसिक ताजगी का विशेष ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। टीटीई रेस्ट हाउस में उपलब्ध कराई गई यह आधुनिक सुविधा कर्मचारियों को ड्यूटी उपरांत राहत एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगी, जिससे वे और अधिक उत्साह एवं सकारात्मकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण, आराम एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

You Might Also Like

विश्व कैंसर दिवस पर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन

‘एसईसीएल के सुश्रुत’ योजना के अभ्यर्थियों को नीट 2024 में बड़ी सफलता

दक्षता और गति का प्रतीक बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा किया गया सम्मानित

रेलवे में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात
Next Article मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव, यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण : सीएम साय

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?