NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न
जशपुरनगर

जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 12:54 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
4 Min Read

जिले के नागरिकों के सहयोग से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हुआ पूर्ण, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण, कलेक्टर ने जिलेवासियों एवं अधिकारी कर्मचारियों का जताया आभार

जशपुरनगर। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जशपुर जिले में प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह राष्ट्रीय अभियान केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और राज्य के भविष्य के विकास की मजबूत नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनगणना के माध्यम से यह समझने में सहायता मिलती है कि समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किस स्तर तक पहुंच रहा है तथा भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक आधारभूत जानकारी उपलब्ध होती है। भारत की जनगणना-2027 का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण के दौरान तैयार की गई मकान सूची भविष्य में होने वाली जनसंख्या गणना के लिए आधार तैयार करेगी, जिससे कोई भी मकान अथवा परिवार गणना से वंचित न रह जाए। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन पर जिले के समस्त नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में जिलेवासियों का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण में भी नागरिक इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाएंगे। प्रथम चरण के दौरान जशपुर जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की गई। इनमें मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, आधारभूत संरचना, पेयजल, बिजली, संचार सुविधाएं तथा परिवारों की परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी शामिल रही। संकलित समस्त आंकड़ों को सुरक्षित रूप से भारत सरकार के सर्वर में संरक्षित कर लिया गया है। जनगणना का यह महत्वपूर्ण कार्य जिले की सभी 11 तहसीलों एवं 5 नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया। जिले के प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र को पूर्ण रूप से कवर किया गया तथा कोई भी क्षेत्र गणना कार्य से अछूता नहीं रहा। सर्वेक्षण के दौरान जिलेवासियों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत नागरिकों द्वारा प्रदान की गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णत: गोपनीय रखी जाएंगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण, विकास योजनाओं के निर्धारण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्धारित समय पर इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाएगा। जशपुर जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के संचालन हेतु 11 ग्रामीण चार्ज एवं 5 नगरीय चार्ज बनाए गए थे। इन चार्जों के अंतर्गत कुल 1593 मकानसूचीकरण गणना ब्लॉक गठित किए गए।

You Might Also Like

नायक नित्यानंद साय शासकीय महाविद्यालय आरा में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री के प्रयास से जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

27 गौ-वंश के साथ 6 पशु तस्कर गिरफ्तार

कथा मन की व्यथा को दूर करती है, यज्ञ का निमित्त बनना ही सबसे बड़ा पुण्य : आचार्य दिनेश

तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, 11 नग गौ वंश बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ी भीड़
Next Article सीएम साय ने दुर्ग को दी 739 करोड़ 38 लाख के विकास कार्यों की सौगात

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?