NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ी भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ी भीड़
रायगढ़

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ी भीड़

90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह व एकता का अनोखा संगम, रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 12:53 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रायगढ़ में आयोजित वॉकेथॉन रैली में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। प्रात: 9 बजे आकाशवाणी रायगढ़ परिसर से शुरू हुई यह रैली डिग्री कॉलेज चौक और रोज गार्डन होते हुए पुन: परिसर में संपन्न हुई। इस आयोजन में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, रेडियो श्रोता संघ के सदस्य सहित विभिन्न वर्गों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष जोश देखने को मिला। ‘आकाशवाणी अमर रहे’ के नारों के साथ लोग कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते नजर आए। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और एकजुटता का अद्भुत संगम दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और जनसंपर्क को बढ़ावा देना रहा।
आकाशवाणी के 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित इस कार्यक्रम में रेडियो की सामाजिक भूमिका और जनसंचार में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आकाशवाणी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में भी रेडियो आज लोगों के दिलों से गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम प्रमुख रवि आनंद ने बताया कि ‘आकाशवाणी एट 90’ कार्यक्रम जून 2025 से शुरू होकर एक वर्ष तक चला, जिसमें रेडियो की ऐतिहासिक यात्रा और इसकी बदलती भूमिका को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिशासी नीरज प्रभाकर ने रेडियो की शुरुआत और उसके विकास की विस्तृत जानकारी दी, वहीं नोडल अधिकारी भूपत सिंह धु्रव ने प्रसारण के उतार-चढ़ाव पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ उद्घोषक गिरजा शंकर साहू, रिटायर्ड कृषि विकास अधिकारी आर.एन. साहू सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में चक्रधरनगर पुलिस का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रेडियो श्रोता संघ की सक्रिय भागीदारी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वर्षों से आकाशवाणी से जुड़े श्रोताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी गरिमा को और बढ़ाया। उनकी भागीदारी ने रेडियो और श्रोताओं के बीच मजबूत संबंध को एक बार फिर उजागर किया।
स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
वॉकेथॉन रैली के साथ ही आकाशवाणी परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 35 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। 25 से अधिक प्रतिभागियों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें सीबीसी और थायराइड जैसी जांच शामिल रही। जांच के बाद रिपोर्ट प्रतिभागियों को मोबाइल पर भेजी जाएगी तथा जरूरतमंदों को मौके पर ही दवा भी उपलब्ध कराई गई।

You Might Also Like

‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण : सुनील ठाकुर

नटवर स्कूल मैदान में भव्य खड्ग धारिणी गरबा महोत्सव 9 को

पालीघाट सेल्फी पॉइंट में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंडाल्को कंपनी की मनमानी !

एआईसीसी की बैठक में जिला अध्यक्षों की सूची पर हुआ मंथन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नील-हरित शैवाल बन सकता है यूरिया का प्रभावी विकल्प
Next Article जनगणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?