NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
रायगढ़

स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित

शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों का होगा सम्मान, कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 2:35 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन एवं विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही.राव ने आज जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डीईओ ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यालयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है, उन विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। साथ ही कम परिणाम वाले विद्यालयों को आगामी सत्र के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिले के 54 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्राचार्यों से आगामी वर्ष में और बेहतर परिणाम देने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
डीईओ ने नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों को परीक्षा ब्लू-प्रिंट की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए तथा वर्षभर के पाठ्यक्रम को माहवार योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। इसके अलावा साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं का निर्धारित समय पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समयबद्ध अध्यापन कार्य, डेली डायरी का संधारण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी पर विशेष जोर देते हुए डीईओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार निष्क्रिय एवं डिफॉल्टर खातों को तत्काल बंद कर नियमानुसार उनकी राशि शासकीय खाते में जमा कराने की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही संबंधित जानकारी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के माध्यम से जिला कोषालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि छात्रवृत्ति से संबंधित शेष प्रकरणों के लिए पोर्टल पुन: खोल दिया गया है। ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रविष्टियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बीआरसी, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

महिला काव्य मंच का छठा वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह संपन्न

ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

मयंक के इंजीनियरिंग से आईएएस तक का सफर

लैलूंगा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुन: अध्यक्ष बने ब्रजदास महंत

निगम के दो ठेकेदार हुए ब्लैक लिस्टेड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
Next Article हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?