रायगढ़। जिले के महिला स्व सहायता समूहों ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत किए गए कार्यों का भुगतान नहीं मिलने पर शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है। समूह की महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्ष 2020 से दिसंबर 2023 तक टेक होम राशन वितरण का कार्य किया गया, लेकिन अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। महिलाओं ने जल्द भुगतान और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायगढ़ जिले के महिला स्व सहायता समूहों ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों के भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक, कलेक्टर और जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्ष 2020 से दिसंबर 2023 तक टेक होम राशन वितरण का कार्य विभागीय निर्देशानुसार किया गया था।
महिलाओं का आरोप है कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी लेने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बजट नहीं होने की बात कही गई। समूह की महिलाओं का कहना है कि लगभग चार वर्षों से भुगतान लंबित होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कई महिलाओं ने सामग्री खरीदने के लिए कर्ज लिया था, जिसका ब्याज भी लगातार बढ़ता जा रहा है। महिला समूहों ने शासन से मांग की है कि लंबित भुगतान जल्द जारी किया जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
लंबित भुगतान को लेकर सुशासन तिहार में गुहार..!
स्व. सहायता समूह को चार वर्षो का नहीं हुआ भुगतान



