रायगढ़। जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनांद’ के तहत धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मई की रात्रि डॉयल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खडग़ांव में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी लोड कर रखे गए हैं। इससे टीम ने वहां पहुंच कर वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सत्यपाल राठिया पिता स्व. पंचु राठिया 21 साल एवं तिहारू राम राठिया पिता फिरत सिंह राठिया 30 साल निवासी चाकामार नवापारा थाना बालको जिला कोरबा बताया। इससे पुलिस ने पिकअप वाहन, मवेशियों एवं आरोपियों को थाना धरमजयगढ़ लाया गया। जहां आरोपियों सत्यपाल राठिया, तिहारू राम राठिया एवं फरार आरोपी रमेश राठिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त मवेशियों के चारा पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम सलखिया गौशाला में रखवाया गया है।
मवेशियों की तस्करी करते दो सपड़ाए
तस्करों से कराए गए 8 मवेशी मुक्त



