NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर
रायगढ़

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:35 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
4 Min Read

जनसमस्या निवारण शिविरों में मिली शिकायतों और मांगों के संवेदनशील परीक्षण के दिए निर्देश
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, आयुष्मान योजना और निर्माण कार्यों की समीक्षा में दिखी सख्ती
भू-जल संरक्षण, पंचायत वसूली प्रकरण और ई-ड्राइव योजना को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य शासन द्वारा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत संचालित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त मांग, शिकायत एवं समस्याओं का अत्यंत सूक्षमता, गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तर पर भी शिविरों में प्राप्त आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक कुल 13 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तथा सुशासन तिहार का तीसरा चरण वर्तमान में संचालित है। 26 मई मंगलवार को विकासखंड पुसौर के बड़ेभंडार स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 23 गांवों को शामिल किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन, विभिन्न विभागीय संचालनालयों एवं विभागों से प्राप्त निर्देशों तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक समय पर आयोजित नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और आगामी 3 जून तक प्रबंधकारिणी समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पहुंच मार्ग की मरम्मत कराने तथा शाम और देर रात तक नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पंचायत पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के कारण लंबित वसूली प्रकरणों की जनपदवार समीक्षा करते हुए नियमानुसार सख्ती से ऋण वसूली की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी निजी अस्पतालों में भर्ती पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कुछ निजी अस्पतालों द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देकर योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भू-जल स्तर प्रभावित होने से बंद पड़े हैंडपंपों को पुनर्जीवित करने के लिए कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को रिचार्जिंग पिट निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं ताकि जल संरक्षण और जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना अंतर्गत जिले में ईवी पीसीएस स्टेशन स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, प्रभारी मंत्री एवं सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, नक्शा आबंटन एवं लंबित आवेदनों के निराकरण में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजित बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति पूजा बंसल एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिले में लक्ष्य के आधे धान कर ली गई खरीदी

शहर अध्यक्ष बताए कांग्रेस ने 1421 करोड़ चंदा क्यों लिया : उमेश अग्रवाल

जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार

श्याम मंडल चुनाव : प्रकाश निगानिया, ऐश अग्रवाल और आर्यन बने उप निर्वाचन अधिकारी

ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासन की पहल, आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम
Next Article पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?