NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वियतनाम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों का चयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वियतनाम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों का चयन
रायगढ़

वियतनाम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों का चयन

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:17 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुणे में आयोजित ‘भारत उत्सव’ में फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर शानदार सफलता हासिल की। एकेडमी की संचालिका पूजा जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3500 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों का चयन प्रतिशत के आधार पर किया गया, जिसमें एकेडमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। कथक प्रतियोगिता में पव्या श्रीवास्तव एवं सम्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि परिणीति शर्मा ने द्वितीय तथा लावण्या चक्रधारी एवं सौम्य साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सेमी-क्लासिकल श्रेणी में मायरा शर्मा ने द्वितीय तथा प्रेरणा शर्मा एवं पूनम द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर बच्चों का चयन नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए किया गया है। संचालिका एवं गुरु पूजा जैन ने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, लगन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी पिछले 10 वर्षों से संचालित हो रही है और हर वर्ष एकेडमी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। एकेडमी के बच्चे भिलाई, दुर्ग, कटक, कोलकाता, नागपुर, पुणे, बिलासपुर, जबलपुर, राज्योत्सव एवं चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। गुरु पूजा जैन का कहना है कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शास्त्रीय नृत्य की उत्कृष्ट शिक्षा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ में भ्रष्टाचार की बेजोड़ मिसाल, ठेकेदार की मनमानी

मारपीट व जलने से हुई थी महिला की मौत

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की धूम, सुवा नृत्य में रहा प्रथम

आज मां के दरबार में बम्पर उपहारों की होगी बारिश

बीजीएमएस के पैतराबाजी के खिलाफ ट्रेलर मालिक संघ का करारा जवाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्षेत्र में भागवत कथा की गूंज महेश साहू ने लिया आशीर्वाद
Next Article सर्प मित्रों को भेंट किए सुरक्षा सामाग्री, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पहल

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?