NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: काव्या पटेल ने पुणे में लहराया परचम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > काव्या पटेल ने पुणे में लहराया परचम
रायगढ़

काव्या पटेल ने पुणे में लहराया परचम

भारत उत्सव 2026 में नृत्य से बढ़ाया शहर का मान

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के टीवी टावर फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती कामिनी पटेल की पुत्री कुमारी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित भारत उत्सव 2026 – डांस, ड्रामा एंड वोकल फेस्टिवल में शानदार उपलब्धि हासिल कर रायगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विगत 16 से 22 मई तक पुणे में आयोजित इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए सैकड़ों कलाकारों ने नृत्य, नाट्य, गीत एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रायगढ़ की इस प्रतिभाशाली बेटी ने नृत्य विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची में तृतीय स्थान हासिल कर मान बढ़ाया।

बचपन से कला के प्रति अभिरुचि

काव्या पटेल सेंट टेरेसा स्कूल, रायगढ़ में कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नृत्य एवं संगीत में विशेष रुचि है और वे बचपन से ही कला साधना में निरंतर सक्रिय रहती है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से शानदार कामयाबी मिली है।

खुशी और उत्साह का माहौल

बेटी की इस सफलता पर माता श्रीमती कामिनी पटेल ने हर्षित मन से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि काव्या की मेहनत, लगन एवं उसके प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन का परिणाम है। वहीं काव्या की इस उपलब्धि से परिजनों, सेंट टेरेसा स्कूल प्रबंधन सदस्य, नाते-रिश्तेदारों एवं फॉरेस्ट कॉलोनी में खुशी और उत्साह का माहौल है।वहीं शहरवासियों ने भी इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं कि काव्या भविष्य में भी इसी तरह शहर और प्रदेश का नाम रोशन करती रहे।

You Might Also Like

7 से 10 तक सिंधी समाज मनाएगा झूलेलाल की जयंती समारोह

जिले में फिर से बढऩे लगे कोरोना संक्रमित मरीज

लगातार पांचवे दिन निगम की टीम सडक़ों पर

खरसिया में शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाईऐश डंपिंग का आरोप, वाहन पलटने के बाद शिकायत दर्ज

ठुसेकेला हत्या कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा ने बढ़ाई सेवा की मिसाल
Next Article ओपी चौधरी ने चपले-बायंग चौक को दी ट्रांसफार्मर की सौगात

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?