NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आधी रात से लाइन में लगे किसान, 11 घंटे बाद मिला मात्र 5 लीटर डीजल, लैलूंगा में डीजल संकट से हाहाकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आधी रात से लाइन में लगे किसान, 11 घंटे बाद मिला मात्र 5 लीटर डीजल, लैलूंगा में डीजल संकट से हाहाकार
रायगढ़

आधी रात से लाइन में लगे किसान, 11 घंटे बाद मिला मात्र 5 लीटर डीजल, लैलूंगा में डीजल संकट से हाहाकार

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:08 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा क्षेत्र में डीजल संकट अब विकराल रूप लेता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि किसान और वाहन चालक रात 2 बजे से ही पेट्रोल पंप के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहे, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद डीजल वितरण शुरू हो पाया। उस पर भी तुर्रा यह कि घंटो लाइन में लगे किसानों को मात्र 5 लीटर डीजल देकर वापस भेजा जा रहा है।
डीजल की किल्लत से परेशान किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की मौजूदगी में लैलूंगा तहसीलदार की अगुवाई में डीजल वितरण कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद किसानों को मात्र 5 लीटर डीजल ही दिया जा रहा है। खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में इतनी कम मात्रा मिलने से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
ट्रैक्टर चालक, पिकअप मालिक और ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जुताई और कृषि कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों ने आरोप लगाया कि पूरी रात जागकर लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है।
डीजल संकट के चलते गांवों से आए किसानों की परेशानी साफ दिखाई दी। कोई बोतल लेकर पहुंचा तो कोई ड्रम लेकर, लेकिन सबको सिर्फ 5 लीटर देकर वापस भेजा गया।
क्षेत्र में यह भी चर्चा तेज है कि आखिर डीजल की ऐसी नौबत क्यों आई? आम जनता और किसानों को सीमित मात्रा में डीजल दिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर भारी वाहनों और मशीनों का संचालन लगातार जारी रहने पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थिति को संभालने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। तहसीलदार की निगरानी में वितरण व्यवस्था कराई गई, लेकिन भीड़ और नाराजगी लगातार बढ़ती रही। लैलूंगा में डीजल संकट अब सिर्फ ईंधन की कमी नहीं, बल्कि किसानों की चिंता और प्रशासनिक व्यवस्था की बड़ी परीक्षा बन चुका है।

You Might Also Like

जिन्दल आदर्श भारती में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

20 को अग्रोहा भवन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : शौर्य सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

किराए मांगने पर मकान मालकिन की पिटाई

जानलेवा हमला करने वाले दो जेल दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 7 स्वीकृत पदों में मात्र 4 ही स्टाफ, संलग्न कर्मियों के भरोसे चल रहा घरघोडा एसडीएम दफ्तर
Next Article आम लोगों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने प्रशासन उठा रहा सख्त कदम

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?