NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त
रायगढ़

भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त

भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:07 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना भूपदेवपुर, पुसौर एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 31.155 लीटर अवैध शराब जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ग्राम चारभांठा के पास एनएच-49 स्थित पान ठेले में अवैध शराब बिक्री की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग एवं आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। जांच में पता चला कि ग्राम चारभांठा निवासी दमोदर चौहान एवं उसका करीबी घर तथा हाईवे किनारे स्थित पान ठेले में अवैध शराब बिक्री करते हैं। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दमोदर चौहान के घर पर रेड कार्रवाई में उसके कब्जे से 15.155 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें हंटर बीयर, मेडुसा बीयर, गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा यूनिक देशी मदिरा शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत 5840 रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी दामोदर चौहान पिता बैसाखु चौहान 62 साल निवासी चारभांठा, थाना भूपदेवपुर व 01 अन्य के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी दामोदर चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

थाना पुसौर की रेड कार्रवाई, तडोला चौक में हाथ भ_ी महुआ शराब बेचते आरोपी दबोचा

इसी प्रकार पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तडोला चौक के पास एक व्यक्ति हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी नरेश भाष्कर पिता सीताराम भाष्कर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम तडोला थाना पुसौर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब कीमती 1200 रुपये बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

लैलूंगा में जंगल मार्ग से महुआ शराब लेकर जा रहा आरोपी पकड़ाया

वहीं थाना लैलूंगा क्षेत्र में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम माड़ो जंगल पगडंडी मार्ग में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति सफेद झोला लेकर आते मिला, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शनिराम पैंकरा पिता स्वर्गीय पैयराम पैंकरा उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम माड़ो ग्राम पंचायत लोहड़ापानी थाना लैलूंगा बताया। आरोपी के कब्जे से दो जरीकेन में कुल 10 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसकी कीमत 1500 रुपये है। आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

You Might Also Like

सीएम कॉन्फ्रेंस के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

जिले के सुदूर वनांचल के दो नवाचारी विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण सूची में होंगे शामिल

हाथियों ने धान और मक्का की फसल को किया बर्बाद

आज बाल मंदिर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

अदाणी फाउंडेशन ने खिलाडिय़ों को भेंट किया स्पोर्ट्स किट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अधिकतम तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम
Next Article पेंशनरों का प्रांतीय अधिवेशन जांजगीर में संपन्न

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?