NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अधिकतम तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अधिकतम तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम
रायगढ़

अधिकतम तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, कुलर, पंखे फैल, एसी भी नही आ रही काम

तेज चिलचिलाती धूप, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:06 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. जिले में विगत तीन चार दिन से झुलसा देने वाली गर्मी शुरू हो गई है। सुबह से शाम चार बजे तक तेज तपती धूप और रात में चल रही गर्म हवा से लोग बेहाल होने लगे हैं। ऐसे में इन दिनों तेज धूप के चलते जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, जिसके चलते अब कूलर का भी हवा इस गर्मी को शांत करने में बेअसर साबित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि तेज धूप के बीच विगत दो दिन पहले पूरे दिन तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम में बदला और तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जिससे ऐसा लगा था कि अब फिर से गर्मी एक-दो दिन तक राहत मिल जाएगी, लेकिन जैसे ही आंधड़ बंद हुआ स्थिति जस की तस हो गई थी। इसके बाद से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन के समय लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं बुधवार पूरे दिन तेज धूव व गर्मी लोगों को चुभने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों को झुलसा देने वाली तपिश महसूस होने लगी। वहीं गुुरवार को सुबह से कभी धूप तो कभी बादल का खेल चल रहा था, लेकिन इसके बाद भी अधिकत तमापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। हालांकि जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने वाले लोग भी चेहरे और कानों को कपड़े से ढंककर ही निकल रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में अब जहां दिन में तेज धूप व भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है तो रात होते ही उमस बेहाल कर दे रहा है, इससे न तो घर के अंदर राहत मिल रहा है और न ही बाहर ऐसे में लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी को कूलर भी शांत नहीं कर पा रहा है ।

चार दिनों तक जिला लू के चपेट में

इस संंबंध में मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के करीब दर्जनभर जिला अगले चार दिनों तक लू के चपेट में रहेगा। जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर -चांपा, धमतरी, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। इससे लोगों को घरों से निकलने के पहले पूरे शरीर को अच्छे से ढंक कर ही निकलना चाहिए।

तापमान बढऩे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक तापमान में किसी तरह की गिरावट की संभावना नहीं है। इससे अब अगले चार दिनों तक इस झुलसा देने वाली गर्मी के बीच रहना पड़ेगा। हालांकि स दौरान अगर मौमस ने करवट लिया और अंाधी बारिश आ गई तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

बरते सावधानी

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

You Might Also Like

टे्रफिक पुलिस ने आम जन को जागरूक करने ली शपथ

मोबाइल व रुपए लूटने वाले अपचारी बालक सहित तीन गिरफ्तार

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित

बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, बाइक चालक गंभीर

सीएएफ जवान का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 7 गोवंश
Next Article भूपदेवपुर, पुसौर व लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराब रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार, 31 लीटर अवैध शराब जब्त

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?