NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दूर की गई भ्रांतियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दूर की गई भ्रांतियां
रायगढ़

एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दूर की गई भ्रांतियां

हर बेटी को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने का संकल्प, अभिभावकों से टीकाकरण कराने की अपील

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 12:13 am
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 गौशाला पारा स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि रायगढ़ जिले में स्थापित कोल्ड चैन प्वाइंट शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर (जूटमिल), किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ सहित जिले के सभी सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. में एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग (15 वर्ष पूर्ण न की हो) की किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में 19 मई को शहरी क्षेत्र में कुल 18 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक कुल 2700 बालिकाओं को यह टीका लगाया जा चुका है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानुप्रताप पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू., क्षेत्र समन्वयक शहरी, मितानिन प्रशिक्षक एवं मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर सहित जिले के सभी सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. में यह वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीका सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है और बेटियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या ए.एन.एम.से संपर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

स्कूली बच्चों को बारिश से राहत पहुंचाने दिए छतरी का उपहार

उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे दो युवक पकड़ाए

जहर सेवन से बुजुर्ग ने दी जान

जेएसडब्ल्यू कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन

भारत कभी धर्म से निरपेक्ष हो नहीं सकता – प्रो. सौरभ सराफ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से माताओं को मिल रहा संबल
Next Article ज्ञानभारतम मिशन के सर्वे में सामने आई 120 वर्ष पुरानी अमूल्य धरोहर

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?