NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पानी टंकी पर अडानी का प्रचार देख भडक़े ग्रामीण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पानी टंकी पर अडानी का प्रचार देख भडक़े ग्रामीण
रायगढ़

पानी टंकी पर अडानी का प्रचार देख भडक़े ग्रामीण

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की उठाई मांग, मामला खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव का

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2026 12:12 am
By lochan Gupta May 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में इन दिनों एक सरकारी और सार्वजनिक पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की जिस पानी टंकी को आम जनता की सुविधा, पेयजल व्यवस्था और जनहित के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी पर अब निजी कंपनी अडानी सीमेंट का बड़ा प्रचार-प्रसार किए जाने से लोगों का गुस्सा भडक़ उठा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह निजी कंपनी का नाम और विज्ञापन लगाना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और जनभावनाओं का अपमान है। गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अधिकारी या विभाग की अनुमति से जनता की संपत्ति को कंपनी के प्रचार का माध्यम बना दिया गया? क्या अब सरकारी टंकियां, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक संसाधन भी निजी कंपनियों की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे?
स्थानीय नागरिकों के अनुसार गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं सडक़ जर्जर है, कहीं पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कंपनियों के प्रचार को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि कंपनी को प्रचार ही करना है तो वह अपनी निजी जमीन और संसाधनों का उपयोग करे, सार्वजनिक संपत्तियों को क्यों कब्जे जैसा रूप दिया जा रहा है?
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बिना ग्रामसभा और जनता की जानकारी के इस तरह का प्रचार किया गया। लोगों का कहना है कि यह केवल एक विज्ञापन नहीं, बल्कि धीरे-धीरे सार्वजनिक संपत्तियों पर निजी प्रभाव बढ़ाने की शुरुआत है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सार्वजनिक पानी टंकी से कंपनी का प्रचार हटाया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। अब पूरे क्षेत्र में एक ही सवाल गूंज रहा है
क्या जनता की संपत्तियों पर अब कंपनियों का राज चलेगा और प्रशासन तमाशबीन बना रहेगा?

You Might Also Like

झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

महिला-आरक्षक की वर्दी फाडऩे का मामला, मैकेनिकल इंजीनियर ने बनाया वीडियो

कौशल विकास से रोजगार तक, एनटीपीसी लारा की पहल बनी युवाओं के लिए नई उम्मीद

नियमों की अनदेखी पर चक्रधर नगर चौक स्थित दुकान सील

गिरफ्तार बंटी साहू उर्फ रावण का पुलिस ने निकाला जूलुस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, छाल पुलिस की कार्रवाई
Next Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु 22 को होगा प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?