NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 3 जून को जिला पं अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 3 जून को जिला पं अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
जशपुरनगर

3 जून को जिला पं अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के लिए गर्व और सम्मान की खबर सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड के लिए किया गया है। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 3 जून 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान जशपुर जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई मिसाल कायम करने के लिए दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सालिक साय ने गांवों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सालिक साय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे भी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने वरिष्ठजनों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और जशपुर की जनता को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे जशपुर जिले, यहां की जनता और भाजपा परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार जिला पंचायत कर्मचारियों एवं समस्त ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सालिक साय का व्यक्तित्व सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित है। उनके नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहे हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है तथा इससे ग्रामीण विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी।

You Might Also Like

सिरीमकेला नील कंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल सीएम

उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध : गोमती साय

गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस

शराबी आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसपी ने किया निलंबित

शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने किया संबोधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सनकी युवक के खूनी खेल से पूरे इलाके में दहशत
Next Article नहीं रहे रोशनलाल देवांगन

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?