NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक्को नंबर जम्मो बर 112 को अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एक्को नंबर जम्मो बर 112 को अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
सारंगढ़

एक्को नंबर जम्मो बर 112 को अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने किया पौधरोपण

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। पुलिस कप्तान कार्यालय परिसर में हाईटेक आपातकालीन सेवा डायल 112 के तहत प्राप्त 10 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम जिले के माने हुए जन प्रतिनिधियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें जिपं अध्यक्ष संजय पांडे विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे की उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू उपस्थित रही।
वाहनों को रवाना करने से पूर्व कार्यालय परिसर में औपचारिक कार्य क्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अतिथियों के स्वागत के बाद एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे ने बताया कि – एआई तकनीक से लैस डायल 112 सेवा के लिए जिले को 10 नई गाडिय़ां प्राप्त हुई हैं जिससे पुलिस, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि – 112 विशेषताओं से भरा हुआ है जिसमें डिजिटल साक्ष्य जुटाने के उपकरण सीसीटीवी फुटेज निकालने की प्रणाली, जीपीएस लैपटॉप, कंप्यूटर, जनरेटर और नाइट विजन कैमरे लगाए गए है। नई व्यवस्था में एआई आधारित लोकेशन पहचान तकनीक जोड़ी गई है, जिस से संकट में फंसे व्यक्ति की सटीक लोकेशन का पता लगाकर सहायता टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू ने कहा कि – एक्के नंबर सब्बो बर थीम पर आधारित यह आधुनिक सेवा पुलिस, अग्निशमन एवं चिकित्सा सेवा को एकीकृत करते हुए नागरिकों को एक ही नंबर पर त्वरित आपात कालीन सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि – नए वाहनों में स्मार्ट फोन, जीपीएस, वायर लेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, मोबाइल एमडी टीआर एवं सोलर, बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की सहायता से घटना स्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग एवं बेहतर संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विधायक कविता प्राण लहरे ने छग में कहीं कि – छग सरकार जनता की सुख – सुविधा एवं दुख – पीड़ा दूर करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और 112 सेवा आम जनता के लिए बड़ी सौगात है विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भी 112 सेवा की सराहना की। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने डायल 112 सेवा एवं मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की साय सरकार गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने डीजल – पेट्रोल बचाने एवं सामूहिक यात्रा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि – सभी को एक साथ वाहन में सफर करने की आदत विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी जितेंद्र चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीओपी स्नेहिल साहू, ग्रेसी मैम, सिटी थाना प्रभारी प्रमोद यादव व पुलिस विभाग के अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसपी कार्यालय परिसर में पौध रोपण भी कियें।

You Might Also Like

तृतीय वर्ग शा. कर्मचारी संघ ने सीएम को सौंपें ज्ञापन

कलेक्टर व एसपी ने किया उप जेल का औचक निरीक्षण

36 सौ किलो लाहन व 3 सौ लीटर महुआ शराब जप्त

गौवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उमड़ा श्रद्धा और संस्कृति का संगम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महादेव मंदिर प्रांगण के बरगद छाँव में हुआ सुशासन शिविर
Next Article भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान जगदंबा फन वर्ल्ड में संपन्न

खबरें और भी है....

अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
राहुल गांधी की टिप्पणी पर भडक़े सीएम साय
भागदौड़ भरी जीवनशैली में फिटनेस व वेलनेस बेहद जरूरी-वित्तमंत्री चौधरी
ऑनलाइन दवा बिक्री का औषधी संघ ने किया विरोध, 0 जिले के 760 मेडिकल दुकानें एक दिन के लिए रही पूरी तरह से बंद
गरीबों पे सितम रसूखदारों पर रहम !, कैदीमूड़ा में सरकारी जमीन पर बन रही कॉलोनी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अग्रोहा धाम में भाजपा के शंखनाद से गूंजा राष्ट्र-निर्माण का संकल्प
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?