NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर जताया विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर जताया विरोध
रायगढ़

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर जताया विरोध

केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:09 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ 3 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को तीसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और मोदी सरकार की तरफ से एक साल तक सोना नहीं खरीदने के आह्वान को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और आम जनता के साथ मिलकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सराफा व्यवसायियों और आम लोगों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। लोगों ने सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों को चिंता का विषय बताया। लोगों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई से घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि, साल 2014 से पहले वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों को नियंत्रित रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है। शाखा यादव ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार को आम लोगों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं दिखाई दे रहा।

सरकार से राहत देने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों, विशेषकर विवाह और सामाजिक जरूरतों से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने मांग की कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए और सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल, गैस तथा खाद्य सामग्रियों की कीमतों पर राहत देकर आम नागरिकों को राहत पहुंचाए।

You Might Also Like

सीएम विष्णु देव साय एवं मंत्री ओपी चौधरी का होगा ऐतिहासिक स्वागत

11 अभ्यर्थियों ने लिए आज नामांकन पत्र

भूपेश सरकार को अपनी जमीन खिसकने का आभास-ओपी

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल-अरुण धर दीवान

रामगुड़ी पारा में बही हास्य-व्यंग्य की काव्य-धारा, गूंजते रहे ठहाके

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री चौधरी ने किया साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण
Next Article ‘शशि’ की शीतलता के पीछे छिपा था ‘सूर्य’ का प्रचंड तेज-एक झटके में राख हुआ सट्टा साम्राज्य

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?