NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित
बिलासपुर

कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित

कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक का आयोजन आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में किया गया। उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन एवं परिचालन संबंधी विषयों पर संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन, कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) श्री मुकेश चौधरी, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (योजना/परियोजना) रमेशचंद्र महापात्र उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने एवं समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी का इस वर्ष 195 मिलियन टन उत्पादन तथा 200 मिलियन टन ऑफटेक का लक्ष्य है, जिसे एसईसीएल पूरी प्रतिबद्धता एवं दक्षता के साथ प्राप्त करेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि एसईसीएल निरंतर बेहतर गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) श्री मुकेश चौधरी ने कहा कि कोल इंडिया अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध कोल सप्लाई सुनिश्चित करना तथा गुणवत्ता संबंधी समस्याओं एवं ग्रेड स्लिपेज को न्यूनतम स्तर पर रखना है। उन्होंने उपभोक्ताओं द्वारा बैठक के दौरान दिए गए सुझावों एवं फीडबैक का स्वागत करते हुए कहा कि सभी महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कंज़्यूमर मीट में विभिन्न पावर एवं एनआरएस सेक्टर की उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 125 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स एवं बेहतर आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा अपने सुझाव एवं फीडबैक भी साझा किए गए, जिन पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। बैठक में महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) श्री अजित चौधरी सहित एसईसीएल एवं कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत संध्या एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) श्री मुकेश चौधरी एं एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने छत्तीसगढ़ स्पॉन्ज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन तथा स्पॉन्ज आयरन उद्योग से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ बैठक की एवं उद्योग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

You Might Also Like

जहरीली महुआ शराब पीने से 7 मृत, 4 गंभीर

रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : बिलासपुर मंडल

एसईसीएल की 2 खदानों को कोयला मंत्रालय से मिली 5 स्टार रेटिंग

पटना-चर्लपल्ली के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Next Article मनोहरमल ज्वेलर्स से 2 करोड़ का सोना गायब

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?