NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भीषण गर्मी में यूजी-पीजी परीक्षा कराने का विरोध
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भीषण गर्मी में यूजी-पीजी परीक्षा कराने का विरोध
रायगढ़

भीषण गर्मी में यूजी-पीजी परीक्षा कराने का विरोध

एबीव्हीपी ने समय-सारणी बदलने व लिखित परीक्षा के बाद प्रायोगिक परीक्षा कराने की उठाई मांग

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायगढ़ इकाई ने जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी परीक्षाओं की जारी समय-सारणी में बदलाव की मांग उठाई है। इस संबंध में परिषद द्वारा बुधवार को कुलसचिव महोदय को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
ज्ञापन में एबीव्हीपी ने कहा कि रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने और परीक्षा देने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने मांग की कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि एवं समय में आवश्यक परिवर्तन किया जाए।
इसके साथ ही परिषद ने यह भी मांग रखी कि पहले लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाएं और उसके बाद प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों पर एक साथ अधिक दबाव न पड़े और वे बेहतर तरीके से परीक्षा की तैयारी कर सकें।
एबीव्हीपी जिला संयोजक शिवम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों के लिए कार्य करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ती गर्मी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए।
परिषद ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो एबीव्हीपी छात्रों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

You Might Also Like

दो बाइक की टक्कर में ठेला व्यवसायी की मौत

कार का कांच तोडक़र ले उड़े 1 लाख

प्रेस दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति का है सम्मान : संजीव बाबू

सियार के आतंक, दहशत में लोग

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन, दैवेभो ने की नियमितीकरण की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Next Article दैवेभो कर्मियों की हड़ताल से चरमराई बीज निगम की व्यवस्था

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?