NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
रायगढ़

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी

पेड़-बाउंड्री वाल की रजिस्ट्री फ्री, राजीव मितान शेष समाप्त, माताओं-बहनों के नाम रजिस्ट्री पर शुल्क आधा, 200 करोड़ की राहत

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 12:03 am
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने मीडिया को दिए बयान में कहा हमारी सरकार बनने के बाद पंजीयन विभाग में लगातार जनहितकारी रिफॉर्म किए जा रहे हैं। इन रिफॉर्म्स का उद्देश्य रेवेन्यू बढ़ाना नहीं, बल्कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करना है। इसी दृष्टिकोण से हमने अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पेड़ और बाउंड्री वाल की रजिस्ट्री अब पूरी तरह फ्री किए जाने की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा पहले पेड़ों की रजिस्ट्री तथा बाउंड्री वाल पर पंजीयन शुल्क लगता था। जनता की परेशानी को देखते हुए इसे पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। अब आम नागरिकों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। राजीव मितान योजना के नाम पर लगने वाला 0.6त्न शेष समाप्त कर दिया गया। पूर्ववर्ती व्यवस्था में राजीव मितान योजना के नाम पर 0.6त्न शेष शुल्क लिया जाता था। हमारी सरकार ने इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे लाखों परिवारों को सीधी राहत मिली है।
माताओं-बहनों के लिए किए गए सबसे बड़े रिफॉर्म की जानकारी देते हुए ओपी ने कहा माताओं बहनों को शसक्त बनाने के नजरिए से सबसे अहम निर्णय लिया गया है। पिछले बजट भाषण में की गई घोषणा का जिक्र करते हुए कहा माताओं-बहनों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क आधा कर दिया जाएगा। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। इस एक रिफॉर्म के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की राहत छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन को मिलेगी। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और महिलाओं के नाम संपत्ति को बढ़ावा देगा। साय सरकार की प्राथमिकता सुविधा, पारदर्शिता, सरलीकरण है।
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा हमारी सरकार का स्पष्ट मत है कि पंजीयन विभाग कमाई का जरिया नहीं, सेवा का माध्यम है। हर सुधार आम आदमी की सुविधा को लेकर केंद्रित है। दस्तावेजों का सरलीकरण, शुल्क में कटौती और प्रक्रिया में पारदर्शिता यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी पंजीयन विभाग को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे, ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल सके।

You Might Also Like

विकसित भारत के लिये गांवो में करनी होगी शिक्षा की नीव मजबूत-एसएसपी

उत्कल 12 घंटा तो आजाद हिंद 9 घंटो देरी से पहुंची रायगढ़

जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्य वेरीफाई कर पंचायतों को करें हेण्डओवर-कलेक्टर

औराईमुड़ा में आन-बान-शान से निकला तिरंगा यात्रा

छात्रा ने जहर सेवन कर की खुदकुशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?