NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
रायगढ़

उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला

पति-पत्नी गिरफ्तार, आदतन आरोपी दिलीप सारथी पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत उधारी रकम के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के संबंध में 25 जनवरी को वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर निवासी विक्रम सारथी (29 वर्ष) द्वारा थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके बड़े भाई विक्की सारथी और चाची गुरबारी सारथी के साथ पड़ोसी दिलीप सारथी और उसकी पत्नी दीपा सारथी द्वारा गाली-गलौच कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा महिला दीपा सारथी द्वारा ब्लेड से हमला कर उसकी चाची और उसे घायल किया गया।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी सरोज सारथी द्वारा करीब 4-5 माह पूर्व पड़ोस में रहने वाली दीपा सारथी को 3000 उधार दिए गए थे, जिसे वापस मांगने पर दीपा सारथी विवाद करने लगी और उसका पति दिलीप सारथी भी आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी पर दीपा सारथी ने घर में रखे शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोट आई। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घायल विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी के मेडिकल परीक्षण में डॉक्टर द्वारा धारदार वस्तु से चोट होना प्रमाणित किए जाने पर प्रकरण में गैर जमानतीय धारा 118(1) बीएनएस को विस्तारित किया गया। आरोपी दिलीप सारथी पूर्व में भी थाना पुसौर का आदतन अपराधी रहा है, जिसके विरुद्ध सडक़ दुर्घटना और आबकारी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप सारथी (40 वर्ष) और उसकी पत्नी दीपा सारथी (37 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पुराना शेविंग ब्लेड जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

सत्ता रहते संविधान और चुनाव प्रणाली का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने किया-ओपी चौधरी

सडक़ दुर्घटना में किशोर की मौत

स्वागत के लिये संकरे मार्गो में बन गए मंच व स्टाल

पेड़ पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?