NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ में विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी हुई, तो सरकार ने ड्राइवर ही बदल दिया !
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ में विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी हुई, तो सरकार ने ड्राइवर ही बदल दिया !
सारंगढ़

सारंगढ़ में विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी हुई, तो सरकार ने ड्राइवर ही बदल दिया !

सारंगढ़ में विकास की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी हुई, तो सरकार ने ड्राइवर ही बदल दिया !

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। इन दिनों एक अजीब सवाल से गूंज रहा है- ‘आखिर इतनी जल्दी क्या थी?’ सडक़, पानी, बिजली, राशन और राजनीति के शोर के बीच जनता के मन में सिर्फ एक ही चर्चा है- जिस कलेक्टर ने जिले में विकास को फाइलों से निकालकर जमीन पर दौड़ाया, उसे अचानक इतनी हड़बड़ी में क्यों हटा दिया गया? लोग हैरान हैं। क्योंकि जिस सिस्टम में एक साधारण आवेदन महीनों तक ‘विचाराधीन’ रहकर सरकारी अलमारियों में धूल खाता रहता है, वहां एक कलेक्टर का ट्रांसफर 24 घंटे के भीतर बिजली की गति से हो जाना अपने आप में बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब चौराहों पर तंज गूंज रहा है- ‘लगता है सरकार को डर लग गया कि कहीं जनता को विकास की आदत न पड़ जाए!’
संजय कन्नौजे उन अफसरों में नहीं थे जो एसी दफ्तरों में बैठकर पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन देखकर सिर हिलाएं और शाम को प्रेस नोट जारी कर दें, ‘निर्देश दिए गए हैं’ वे जमीन पर उतरकर काम करने वाले अधिकारी थे। स्कूलों में बच्चों के बीच बैठते थे। गांवों में बिना सूचना पहुंच जाते थे। युवाओं से खुलकर संवाद करते थे। समस्याएं सुनते ही नहीं, समाधान भी तलाशते थे। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि प्रशासन सिर्फ सरकारी भवनों में बंद व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के बीच सांस लेने वाली व्यवस्था भी हो सकती है। शायद उनकी सबसे बड़ी ‘गलती’ यही थी कि वे जनता के बीच लोकप्रिय हो गए और भारतीय राजनीति का एक कड़वा सच यह भी है— जनता की बढ़ती तालियां कई बार सत्ता के गलियारों में बेचैनी पैदा कर देती हैं। सारंगढ़ जैसा जिला संभालना आसान नहीं। यहां विकास से ज्यादा राजनीतिक समीकरणों की खेती होती है। कौन किस खेमे का हैज् कौन किस नेता के करीब हैज्किसे मंच पर आगे कुर्सी मिली और कौन पीछे बैठाज् इन सबके बीच प्रशासन चलाना किसी बारूदी सुरंग पर संतुलन बनाकर चलने जैसा है, लेकिन कन्नौजे ने जिस सक्रियता, संवेदनशीलता और संतुलन से काम किया, उसने उन्हें सिर्फ एक कलेक्टर नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का चेहरा बना दिया। यही वजह है कि आज लोगों का दर्द सिर्फ ट्रांसफर नहीं है। दर्द इस बात का है कि जिस अधिकारी ने जिले की धडक़न पहचान ली थी, उसे अचानक ऐसे हटा दिया गया जैसे कोई सुपरहिट फिल्म क्लाइमेक्स से पहले ही बंद कर दी गई हो।
प्रशासनिक गलियारों में भी दबी जुबान में चिंता है। क्योंकि जिन योजनाओं पर पूर्व कलेक्टर की सीधी निगरानी थी, उनका भविष्य अब अधर में दिख रहा है। हमारे सिस्टम की सच्चाई भी यही है—यहां योजनाएं नियमों से कम और अफसर की व्यक्तिगत रुचि से ज्यादा चलती हैं। अफसर बदलते ही कई सपने भी फाइलों में दम तोडऩे लगते हैं। फिलहाल सारंगढ़ की जनता सिर्फ एक सवाल का जवाब तलाश रही है आखिर ऐसा कौन-सा ‘आपातकालीन प्रशासनिक तूफान’ आ गया था कि जिले के सबसे चर्चित और सक्रिय कलेक्टर को इतनी जल्द हटाना जरूरी हो गया? बाकी राजनीति का पुराना सिद्धांत आज भी अक्षरश: जीवित है जो अधिकारी जनता के दिल में जगह बना लेज्उसका ट्रांसफर शासन की सबसे तेज चलने वाली विकास योजना बन जाता है!

You Might Also Like

खराब, ठंडा, विषाक्त हुए नाश्ता-भोजन नहीं खाएं : सीएमएचओ

वृद्धाश्रम में फ्रिज भेंट, वयोवृद्धों के लिए राहत का प्रयास

20 दिसंबर तक नहीं करेंगे राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग

गाताडीह सोसाइटी गुंजा विधानसभा में अब होगी चौतरफा वार

कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार- ताराचंद पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भागवत कथा में रुक्मणी विवाह की रही धूम, श्रद्धालु भक्तजन झूमकर नाचे
Next Article नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?