रायगढ़। शुक्रवार की सुबह अपने ही खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण पर जंगली सुअर ने हमला करके घायल कर दिया। इससे उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उक्त घटना छाल रेंज का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में शुक्रवार की सुबह अपने ही खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण नारायण सिंह राठिया, निवासी रीलो पर जंगली सुअर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब नीचे झुककर खेत में काम कर रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे जंगली सुअर ने नारायण सिंह के सीने में जोरदार हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर सुअर को भगाया। इसके बाद घायल को तत्काल उपचार हेतु छाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला
गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार जारी



