NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलातेे 5 खाईवाल गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलातेे 5 खाईवाल गिरफ्तार
रायगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलातेे 5 खाईवाल गिरफ्तार

तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाइ, 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 खाईवालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से नगदी रकम, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन जब्त की गई है। तीनों कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कोतरारोड बायपास इलाके में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरएस ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। वहां साकेत सिंघानिया (37) निवासी गजानंदपुरम को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और पैसों के लेनदेन से जुड़े डिजिटल सबूत मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क चलाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और आई फोन-13 प्रो जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि पुराने पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक राशन दुकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रितेश डालमिया (28) को मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी पिंटू हलवाई, उसकी पत्नी प्रियंका हलवाई और रौनक मोदनवाल के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने चांदमारी इलाके में छापा मारकर रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई को हिरासत में ले लिया, जबकि पिंटू हलवाई फरार मिला। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से आईफोन, विवो और सैमसंग मोबाइल फोन, 2 लाख 70 हजार रुपए नकद और नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने तीसरी कार्रवाई रामभांठा क्षेत्र में की। पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय मैदान इलाके में एक किराए के मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदीप कुमार पांडेय को पकड़ लिया। जांच में उसके मोबाइल फोन से क्रिकेट गुरु ऐप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और सट्टे के पैसों के डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाता था। पुलिस ने उसके पास से विवो मोबाइल जब्त किया, जिसमें करीब 89,950 रुपए के डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले हैं। पिंटू हलवाई अभी फरार है और उसे सभी मामलों में आरोपी बनाया गया है।
होगी कड़ी कार्रवाई
शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा युवाओं और समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

You Might Also Like

ओ.पी.फैक्टर बना भाजपा की महा-विजय का निर्णायक कारण

मैराथन दौड़ में शामिल होकर आत्म निर्भर भारत की कल्पना को साकार करे-जीवर्धन

जुर्डा में आयोजित सातवें सम्मेलन में जुटे पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों लोग

राज्यपाल ने जिले के 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

संदिग्ध हालत में मिला राज मिस्त्री का शव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेंदूपत्ता मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गारे माइंस के सामने किया चक्काजाम
Next Article पानी संकट झेल रहे सिंधी कॉलोनीवासियों को राहत

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?