NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही
जशपुरनगर

ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही

टाटा सुमो से 5 गौ वंशों को कराया मुक्त

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। जिले की पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का विशेष अभियान, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जिसके तहत पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में दिनांक 07.05.26 को जशपुर पुलिस को थाना लोदाम क्षेत्र से एक टाटा सुमो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे,05 नग गौ वंशों को बचाने में सफलता मिली है, वहीं एक अन्य मामले में गौ तस्करी के फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.05.26 की प्रात: करीबन 05.30 बजे थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि, एक टाटा सुमो गोल्ड वाहन में पीछे की सीट को निकाल कर, उसमें गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया है, जिसे कि कुछ व्यक्ति लोदाम होते हुए, झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आर टी ओ बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान जशपुर की ओर से एक संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन क्रमांक ष्टत्र -07-्रहृ -1089 आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध वाहन के चालक के द्वारा, वाहन को न रोककर तेजी से भगाया जाने लगा, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन का पीछा किया जा रहा था, कुछ दूरी जाकर ग्राम पीड़ी मार्ग में झाबू नदी पुल के पास, संदिग्ध टाटा सुमो वाहन का चालक, व उसमें बैठे अन्य संदिग्ध पुलिस को पीछा करते देख वाहन को खड़ी कर, जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस की टीम जब संदिग्ध टाटा सुमो गोल्ड वाहन के पास पहुंची, तो पाया कि आरोपियों के द्वारा टाटा सुमो गोल्ड वाहन के पीछे बैठने की सीट को निकाल कर उसमें 05 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था, पुलिस ने सभी 05 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में पुलिस के द्वारा थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1 ) (क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
लोदाम पुलिस के द्वारा एक अन्य गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी को भी ढूंढ कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.02.26 को लोदाम पुलिस के द्वारा थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोनबीरा के जंगल में एक पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥ -07-रु -1153 से 12 नग गौ वंशों को बरामद किया गया था, तथा तस्करी के दौरान रेकी कर रहे एक वैगनआर कार छ्व॥ -02- -2163 से दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था, प्रकरण का फरार आरोपी चालक महबूब साह उर्फ हगन महबूब उर्फ लकड़ बाबा, जिसे कि पुलिस पुलिस ने घटना दिनांक से ही चिन्हित कर लिया था, पुलिस उसकी लगातार पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त फरार आरोपी तस्कर महबूब शाह अपने गृह ग्राम साईं टांगर टोली में देखा गया है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उसके घर की घेराबंदी कर उक्त फरार गौ तस्कर को हिरासत में लिया गया, पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक राजू लकड़ा, सुरेंद्र राम व बसंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने गौ वंशों की तस्करी कर ले जा रहे एक टाटा सुमो गोल्ड वाहन से 05 नग गौ वंशों को छुड़ाया है, व फरार गौ तस्करों की पता साजी की जा रही है, एक अन्य गौ तस्करी के मामले में फरार गौ तस्कर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी छोड़ा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

You Might Also Like

पैसे की उगाही करने का आरोप, तहसील कार्यालय के बाबू को किया गया निलंबित

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न

कलेक्टर मित्तल ने लिया जनपद सीईओ, कृषि विभाग सहकारी पंजीयक, पीएम आवास विभाग की बैठक

पुलिस ने 6 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे 113 हैंडपंप और बोरवेल
Next Article सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जागरूकता रैली में शामिल

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?