NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जागरूकता रैली में शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जागरूकता रैली में शामिल
जशपुरनगर

सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जागरूकता रैली में शामिल

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
12 Min Read

‘‘ हेलमेट जागरूकता रैली को श्रीमती साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रैली में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिधिनिगण एवं आम नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही, दुर्घटनाओं के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को लेकर, जिला प्रशासन व पुलिस सजग, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने कर रही आम नागरिकों को जागरूक, पूर्व में पत्थलगांव व जशपुर में भी किया गया, सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, आगे भी कार्यक्रम आयोजित कर किया जाता रहेगा जागरूक ’’

जशपुर/कुनकुरी। सडक़ सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस लगातार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रही है। इस कड़ी में आज दिनांक 08.05.2026 के प्रात: 08:00 बजे कुनकुरी में वृहद स्तर पर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली कुनकुरी खेल मैदान से शुरू होकर गड़ाकटा, बस स्टैंड, डुगडुगिया से वापस जशपुर रोड़ होते हुये सलियाटोली तक जाकर वापस खेल मैदान में आकर समाप्त हुआ। उक्त हेलमेट जागरूकता रैली में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, समाजसेवी, व्यापारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
श्रीमती कौशल्या साय ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सडक़ दुर्घटनाएं एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही हैं, जिन्हें केवल शासन-प्रशासन के प्रयासों से नहीं बल्कि आम नागरिकों की जागरूकता एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से ही कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सडक़ पर चलते समय अत्यंत सावधानी, संयम एवं सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित हेलमेट जागरूकता रैली की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आकर्षक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा लोगों को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘हम बदलेंगे तो युग बदलेगा’ अर्थात यदि प्रत्येक नागरिक स्वयं यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प ले ले तो दुर्घटनाओं में स्वत: कमी लाई जा सकती है।
श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तेज गति, लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन एवं बिना हेलमेट वाहन चलाना साहस नहीं बल्कि जोखिम है। हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य घर से सुरक्षित निकलते हैं तो उनके परिजनों की जिम्मेदारी होती है कि वे सुरक्षित ही वापस लौटें, इसलिए सुरक्षा नियमों की अनदेखी कभी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, दूसरों को भी प्रेरित करने तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश दिया। तत्पश्चात उन्होंने
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कौशल्या साय के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जशपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान निश्चित रूप से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश लोग यह सोचकर लापरवाही करते हैं कि उन्हें वाहन चलाना अच्छी तरह आता है और अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कोई दुर्घटना नहीं हुई है, इसलिए आगे भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सोच अत्यंत गलत एवं खतरनाक है, क्योंकि सडक़ दुर्घटना कभी भी और किसी के साथ भी हो सकती है। दुर्घटना पूर्व सूचना देकर नहीं आती, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
उन्होंने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट केवल नियम या चालान से बचने का माध्यम नहीं बल्कि जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण साधन हैं। थोड़ी सी सतर्कता व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ उसके पूरे परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात संकेतों का सम्मान करें, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन संचालन न करें तथा शराब सेवन के बाद वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विशेष रूप से युवाओं से जिम्मेदार चालक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। जब हम स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सुरक्षित वाहन संचालन अपनाकर समाज में प्रेरणास्त्रोत बनें और सडक़ सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलेभर में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजार क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की निरंतर अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग, शराब सेवन के बाद वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा स्टंटबाजी जैसी लापरवाहीपूर्ण गतिविधियां हैं। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तेज गति या स्टंटबाजी साहस नहीं बल्कि जीवन के साथ जोखिम है। सुरक्षित वाहन संचालन ही जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है।
पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के वार्षिक सडक़ दुर्घटना आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीते वर्ष 2025 में जिले में लगभग 459 व सडक़ दुर्घटनाओं में कुल 311 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 205 से अधिक लोग घायल हुए। दुर्घटना विश्लेषण में पाया गया कि अधिकांश मामलों में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया गया था। यदि वाहन चालक हेलमेट का नियमित उपयोग करते, तो अनुमानत: लगभग 70 प्रतिशत लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने भावनात्मक रूप से कहा कि सडक़ दुर्घटना में किसी एक व्यक्ति की मृत्यु केवल व्यक्तिगत क्षति नहीं होती, बल्कि उसका प्रभाव पूरे परिवार पर आगामी 03 पीढिय़ों तक पड़ता है। परिवार का सहारा छिन जाने पर आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से आने वाली तीन पीढिय़ों तक उसका दुष्प्रभाव देखने को मिलता है।
डॉ लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अत्यंत कीमती है, यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय, थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है, यातायात नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, व चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगावें। जागरूक रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवी श्री राजीव नंदे ने भी नागरिकों को संबोधित करते हुए सडक़ सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही यातायात जागरूकता को लेकर पुलिस व प्रशासन की पहल की सराहना की,उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन अनेक अनमोल जीवनों को बचा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अपनी आदत बनाएं तथा स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सक्रिय सहभागिता से ही सडक़ सुरक्षा अभियान सफल हो सकता है और जशपुर जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पाटनवार द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करते हुए कार्यक्रम को सार्थक दिशा प्रदान की। दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात नियमों के पालन को लेकर जशपुर पुलिस व प्रशासन अत्यंत गंभीर है, इसी क्रम में आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु जशपुर व पत्थलगांव में, सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, सैकड़ों लोगों को जागरूक किया गया है, ऐसे जागरूकता कार्यक्रम, आगे निरंतर जारी रहेगा। कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों के द्वारा स्वयं हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने हेतु जागरूकता वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया के माध्यम से, आम नागरिकों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें, घर से निकलते ही, वाहन चालते वक्त, दो पहिया वाहन में हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगावें, जागरूकता ही बचाव है, खुद जागरूक रहे, साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।
उक्त हेलमेट जागरूकता रैली में उपरोक्त के साथ-साथ श्रीमती प्रमिला पैंकरा, एसडीएम कुनकुरी श्री नंदजी पांडेय, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी, डीएसपी श्री कुंजराम चैहान, जिला परिवहन अधिकारी श्री विजय निकुंज, तहसीलदार श्री प्रमोद पटेल, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, निरीक्षक राकेष यादव सहित अन्य अधि./कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

‘माटी के वीर पदयात्रा’ में पूरे संभाग के व्यंजनों, जनजातीय कलाओं, आभूषणों एवं संस्कृति का किया जायेगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरसाबहार में 37.80 करोड़ की लागत से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नवीन भवन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात

जिले में 2 दिनों में 42 मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति- साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही
Next Article 27 टन अवैध कबाड़ से लदी दो माजदा पकड़ाई

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?