NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम : कलेक्टर
रायगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

रासेयो प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रायपुर तथा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारियों के लिए आयोजित आवासीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 6 मई से 12 मई तक वैदिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी शामिल हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार चौहान एवं कुलसचिव डॉ. तरुणधर दीवान ने पुष्पगुच्छ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का बैच लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. विनय कुमार चौहान ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता और युवाओं में सामाजिक चेतना विकसित करने की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वही युवाओं को रासेयो से जोडक़र उनमें सामाजिक सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री सवेतनिक इंटर्नशिप योजना की भी जानकारी दी और अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोडऩे का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला जांजगीर-चांपा के जिला संगठक श्री बी.के. पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के लिए वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने, अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम, राष्ट्रीय, राज्य, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की सलाहकार समितियों के गठन और उनके कार्यों सहित सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। भोजन अवकाश के पश्चात आयोजित सत्र में शासकीय महाविद्यालय बेलतरा के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवदयाल पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक गीतों के महत्व और उनके प्रभावी गायन के संबंध में जानकारी साझा की। वहीं शासकीय ई.वी.पीजी कॉलेज कोरबा के गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री अजय पटेल ने देशी खेलों के माध्यम से मानवीय भावनाओं और सामाजिक समरसता के विस्तार पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक नवीन कुमार दुबे, सुशांत पटनायक, धीरज पटेल, लवेश कुमार नंद, हर्ष मालाकार, बिंदिया गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

मामूली विवाद के बाद पत्नी पर टांगी से पहला

एनएसएस दिवस पर जोबी कॉलेज में समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का किया प्रयास

सडक़ हादसा में घायल युवती ने भी दम तोड़ा

झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

आज नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुईं आराधना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार में साकार हुए सपनों के आशियाने, औरदा शिविर में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिली नए घर की चाबी
Next Article जिले की सभी 550 पंचायतों में ‘रोजगार एवं आवास दिवस’ का हुआ आयोजन

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?