NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, ग्राम संपदा एप में सर्वाधिक परिसंपत्तियों के जियो टैग के लिए बेलपाली, कर्राजोर एवं औरदा को किया गया पुरस्कृत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, ग्राम संपदा एप में सर्वाधिक परिसंपत्तियों के जियो टैग के लिए बेलपाली, कर्राजोर एवं औरदा को किया गया पुरस्कृत
रायगढ़

सुशासन तिहार में उमड़ा भरोसे का जनसैलाब, ग्राम संपदा एप में सर्वाधिक परिसंपत्तियों के जियो टैग के लिए बेलपाली, कर्राजोर एवं औरदा को किया गया पुरस्कृत

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बना औरदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में आज पुसौर विकासखण्ड के ग्राम-औरदा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, 22 ग्राम पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, मांगें और आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, प्रमाण-पत्र, सहायता राशि एवं सामग्री वितरित की गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह के साथ शासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ।
शिविर में जनपद पंचायत से संबंधित 273, पंचायत विभाग के 227 तथा राजस्व विभाग के 165 आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी। जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच बनकर सामने आया है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल रहा है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का अवलोकन करते हुए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में पहुंचे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, खितेश्वर सिदार, मुक्तेश्वर पंडा, दिनेश चौहान, गोपी चौधरी, सूरज श्रीवास्तव, विजय सिदार, जैमिनी गुप्ता, सरपंच लक्ष्मी नायक, मीता डेहरी, योगिता पटेल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, अतिरिक्त सीईओ श्री महेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 स्वच्छता ग्राहियों एवं ग्राम पंचायत गढ़उमरिया को स्वच्छता कर वसूली हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बिहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों को “लखपति दीदी” प्रमाण-पत्र दिया गया, वहीं किरण एसएचजी महिला समूह को 15 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समर्थ पोर्टल में सर्वाधिक कर संग्रहण के लिए ग्राम पंचायत गढ़उमरिया, झारमुड़ा एवं खोखरा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम संपदा एप में सर्वाधिक परिसंपत्तियों के जियो टैग हेतु ग्राम पंचायत बेलपाली, कर्राजोर एवं औरदा को पुरस्कृत किया गया।
सहकारिता विभाग के तहत 5 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य कृषक हिमांचल साव को आईस बॉक्स तथा सोमनाथ एवं राधे साव को मछली पकडऩे के जाल प्रदान किए गए। सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लाभो कुर्रे एवं गंगाराम साव को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत औरदा की जयंती साव एवं अहिल्या पाव, जकेला के चन्द्रमा तथा सुकुलभठली के माला प्रधान, संतराम विशाल एवं रामकुमार चौहान को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इसी क्रम में 8 मई शुक्रवार को खरसिया विकासखण्ड के ग्राम-सरवानी स्थित हाईस्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

You Might Also Like

सरकारी राशन दुकान के कमरे पर सोसायटी संचालक ने जमाया कब्जा

जिले भर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सधन जांच

तमनार में 14 गांव के लोगों का तीसरे दिन भी धरना

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायगढ़ राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिहान से बदली तकदीर: रविता, अंजना और ललिता बनीं “लखपति दीदी”, अब गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा
Next Article घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?