NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का मामला, पुलिस ने पंडरीपानी रोड पर पकड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का मामला, पुलिस ने पंडरीपानी रोड पर पकड़ा
रायगढ़

तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का मामला, पुलिस ने पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:53 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अपनी कार से निकलकर बारी-बारी तलवार लहराते हुए लोगों को डरा रहे थे। तभी इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर चक्रधर नगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मेन रोड पर तीन युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी करके खड़े हैं। बताया गया कि उनके हाथ में तलवार है और वे उसे लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम पंडरीपानी मेन रोड पुलिया के पास पहुंची और घेराबंदी की। वहां तीनों युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विशाल चौहान (32, छोटे अतरमुड़ा), घनश्याम नायक (19, जामपाली) और सदानंद पटेल (26, जामपाली, थाना पुसौर) बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार और उनकी चार पहिया गाड़ी जब्त कर ली। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर कानून व्यवस्था बिगाडऩे, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तीनों युवक बारी-बारी से तलवार लहरा कर लोगों में डर का माहौल बना रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

You Might Also Like

ग्राम दनौट में पुलिस की छापेमारी

जिंदल की जनसुनवाई निरस्त होने के आसार

घरघोड़ा के शासकीय अस्पताल को मिली बड़ी सौगात

सीएम विष्णु देव साय एवं मंत्री ओपी चौधरी का होगा ऐतिहासिक स्वागत

शर्मा परिवार में श्रीमती नारायणी देवी ने ‘पहले परिवार- फिर संस्कार’ रूपी अनुशासन का बीज उगाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति से मारपीट, दो गिरफ्तार, कुसमुरा तालाब के पास वारदात
Next Article गरज-चमक और आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?