रायगढ़. स्काई पावर प्लांट के पास एक ट्रक और एक माजदा वाहन अवैध कबाड़ से लदे हुए खड़े थे, जिसकी सूचना पर खरसिया पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए उसके दस्तावेज की मांग करने पर कोई कागजात नहीं मिले, इससे उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार के शनिवार शाम को खरसिया पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई पावर प्लांट के गेट के बाहर तीन संदिग्ध वाहनों में अवैध कबाड़ लोड कर खड़ा किया गया है। इससे थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान वहां एक वाहन का चालक कुंभकरण सिदार मौजूद था, जिससे वाहन में लदे सामान के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर चालक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार वाहन और उसमें लदा सामान नियमानुसार गंतव्य की ओर परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर उसे छोड़ दिया गया। साथ ही वहां खड़े एक ट्रक और एक माजदा वाहन में भी कबाड़ लोड़ पाया गया, लेकिन इन वाहनों के चालक वहां मौजूद नहीं थे, साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी लेने के बाद उसमे लदे कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर संदिग्ध मानते हुए वाहनों और कबाड़ के संबंध में वाहन मालिक एवं संपत्ति के विरुद्ध धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
उक्त कार्रवाई में खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन और आरक्षक अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध कबाड से भरे ट्रक और मजदा पकड़ाया
स्काई पावर प्लांट के पास संदिग्ध हालत में खड़े थे दोनों वाहन



