NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति से मारपीट, दो गिरफ्तार, कुसमुरा तालाब के पास वारदात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति से मारपीट, दो गिरफ्तार, कुसमुरा तालाब के पास वारदात
रायगढ़

महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति से मारपीट, दो गिरफ्तार, कुसमुरा तालाब के पास वारदात

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:53 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। दिशा मैदान के लिये निकली महिला को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करने और पति के द्वारा विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में कोतरा रोड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 04 मई को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की एक स्थानीय महिला द्वारा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ हुई छेड़छाड़ और पति के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला ने बताया कि 03 मई को वह अपने मायके जिला सक्ती से अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से वापस रायगढ़ लौट रही थी। रास्ते में ग्राम बैसपाली के पास मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर दोनों पैदल वाहन को ढकेलते हुए आ रहे थे। ग्राम कुसमुरा तालाब के पास महिला शौच के लिए गई थी, तभी कार से पहुंचे दो व्यक्तियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा पुलिस बुलाने की बात कहने पर धमकी दी। महिला ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों की मोबाइल से फोटो खींच ली और अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 75(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों की पहचान चौतन्य राणा और उत्तरा कुमार श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी चौतन्य राणा ने अपने साथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ग्रे रंग की कार, चाबी एवं मूल आरसी कार्ड जब्त किया गया। अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपी चौतन्य राणा पिता रामेश्वर राणा उम्र 34 वर्ष एवं उत्तरा कुमार श्रीवास पिता स्वर्गीय हरिहर श्रीवास उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी कुसमुरा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज

संजीवनी नर्सिंग होम परिवार ने डॉ. डी. के दास को दी विनम्र श्रद्धांजलि

बरौद में एसईसीएल खदान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

सरकारी संरक्षण नहीं मिलने से खत्म हो रही जादुई दुनिया

रात के अंधेरे में धान की तस्करी जोरो पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा
Next Article तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार, राहगीरों को डराने का मामला, पुलिस ने पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?