NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार : संवाद से समाधान की सशक्त पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार : संवाद से समाधान की सशक्त पहल
रायगढ़

सुशासन तिहार : संवाद से समाधान की सशक्त पहल

जन समस्या निवारण शिविर में 300 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को आवास की चाबी

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:20 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में सुशासन तिहार का शुभारंभ लोईंग में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के साथ हुआ, जहां ‘संवाद से संपूर्ण समाधान’ की अवधारणा को प्रभावी रूप से साकार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए कुल 869 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 300 से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लोईंग क्लस्टर की 21 ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कर नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के ‘संवाद से समाधान’ के संकल्प के अनुरूप आयोजित इस शिविर में लोगों में भारी उत्साह देखा गया। शिविर में 25 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जैविक खेती सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 3 ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट वितरित किए गए तथा 3 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठान की सुविधा प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2 हितग्राहियों चेक राशि, मछली पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं सामग्री वितरित की गई। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा सैकड़ों लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण किया गया।
जनपद पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी, मनरेगा के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को डबरी निर्माण की स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत 5 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खाद्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राम श्याम डनसेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनके समग्र विकास को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, किंतु इस शिविर के माध्यम से पूरा जिला प्रशासन उनके द्वार पर उपस्थित है। उन्होंने नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए।

सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और त्वरित मॉनिटरिंग

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम श्री महेश शर्मा ने बताया कि शिविर में महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस निर्माण सहित विभिन्न आनलाईन सुविधाएं भी एक ही स्थल पर उपलब्ध करायी गई। शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल पर छाया, पेयजल, ओआरएस घोल, कूलर एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

You Might Also Like

पुसौर विकासखण्ड में हुआ व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

विभाष ने बढाया रायगढ का मान, बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड

90 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

बस स्टैंड में लावारिश मिली एक पेटी देशी, 11 बोतल बीयर व 21 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

अंतिम व्यक्ति की सेवा भाजपा का लक्ष्य : राधेश्याम राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर के मेडिकल स्टोरों में फुड एण्ड सेफ्टी विभाग की दबिश
Next Article श्याम सुंदर पटनायक का निधन

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?