NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे के मोतीबाग वर्कशॉप को प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे के मोतीबाग वर्कशॉप को प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन
बिलासपुर

रेलवे के मोतीबाग वर्कशॉप को प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन

पर्यावरण संरक्षण एवं सतत औद्योगिक प्रथाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि, भारतीय रेल की हरित प्रतिबद्धता को मिला नया आयाम

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta May 5, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक विभाग ने पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मोतीबाग वर्कशॉप के लिए प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन प्राप्त किया है। यह सम्मान कार्यशाला द्वारा पर्यावरण अनुकूल एवं सतत औद्योगिक प्रक्रियाओं को प्रभावी रूप से अपनाने के लिए प्रदान किया गया है। यह प्रमाणन सीआईआई-सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजऩेस सेंटर द्वारा ग्रीनको–ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत प्रदान किया गया है। यह मान्यता 01 मई 2026 से 30 अप्रैल 2029 तक तीन वर्षों के लिए वैध रहेगी।
ग्रीनको फ्रेमवर्क के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों का मूल्यांकन ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधन संरक्षण तथा हरित प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर किया जाता है। गोल्ड रेटिंग प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि मोतीबाग कार्यशाला ने पर्यावरणीय प्रदर्शन और संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक विभाग की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यशाला संचालन में हरित सिद्धांतों के सफल समावेशन को दर्शाती है। साथ ही यह भारतीय रेल की पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासों को भी सशक्त करती है।
यह प्रमाणन मोतीबाग कार्यशाला द्वारा कठोर पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की पुष्टि करता है। इसके अंतर्गत कार्यशाला को वर्ष 2026 से 2029 तक गोल्ड स्तर बनाए रखने हेतु निरंतर हरित मानकों का पालन करना होगा। यह उपलब्धि औद्योगिक इकाइयों के बीच उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रदर्शन का मानक स्थापित करती है तथा भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय हरित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यशाला की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मोतीबाग कार्यशाला ने ग्रीनको मानकों के अनुरूप अनेक प्रभावी पहलें लागू की हैं। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कार्यशाला परिसर में पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था को एलईडी प्रणाली से प्रतिस्थापित किया गया है। ऊर्जा दक्ष मोटर एवं मशीनरी का उपयोग बढ़ाया गया है, सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित किया गया है तथा नियमित ऊर्जा ऑडिट एवं निगरानी प्रणाली लागू की गई है। उपकरणों के स्वचालन और लोड प्रबंधन के माध्यम से ऊर्जा बचत सुनिश्चित की जा रही है। जल संरक्षण हेतु एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट एवं जल पुनर्चक्रण प्रणाली स्थापित की गई है। कम जल खपत वाली तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है तथा रिसाव नियंत्रण एवं सतत निगरानी के माध्यम से जल अपव्यय को रोका जा रहा है। अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत ठोस एवं खतरनाक अपशिष्ट का स्रोत स्तर पर पृथक्करण किया जा रहा है। तेल, ग्रीस एवं रासायनिक अपशिष्टों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कुशल स्क्रैप प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया गया है तथा ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
सामग्री संरक्षण के क्षेत्र में रखरखाव कार्यों में संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग सुनिश्चित किया गया है। पुन: उपयोग एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री को प्राथमिकता दी जा रही है। बेहतर इन्वेंट्री प्रबंधन और प्रक्रिया सुधारों के माध्यम से अपव्यय को न्यूनतम किया गया है। मोतीबाग कार्यशाला को प्राप्त यह ग्रीनको गोल्ड प्रमाणन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग कार्यशैली का प्रमाण है और रेलवे अवसंरचना एवं रखरखाव प्रणालियों में हरित पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

You Might Also Like

बिलासपुर रनिंग लाबी में पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का हुआ आयोजन

एसईसीएल में देश की 216 वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ

392 करोड़ से बदलेगी बिलासपुर स्टेशन की तस्वीर

हाईकोर्ट ने की सौम्या चौरसिया की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज

त्यौहारों के मद्देनजऱ भीड़ प्रबंधन हेतु मंडल की तैयारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गजमार पहाड़ में 7 को वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा भूमि पूजन व महाभंडारा, पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति की पहल
Next Article गर्मी में यात्रियों को राहत देने की पहल

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?