NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा में 30 लीटर महुआ शराब, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में 75 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल थाना पूंजीपथरा और चक्रधरनगर तथा आज थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में अलग-अलग रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तुमीडीह में घर आंगन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी देव प्रसाद श्रीवास को दबोचा
थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुमीडीह निवासी देव प्रसाद श्रीवास अपने घर आंगन में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से दो डिब्बों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3,000 बरामद की। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मरीन ड्राइव होते पंजरी प्लांट शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब की जप्त
इसी तरह थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रही है। पुलिस टीम ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर साफा बाई चौहान को पकड़ा। महिला के थैले की तलाशी लेने पर 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर, कीमत करीब 3,200 जब्त की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जोरापाली नहर किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहा युवक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने 35 पाव देशी-अंग्रेजी शराब बरामद
आज थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि जोरापाली नहर के पास एक युवक शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर अनिकेत सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.660 लीटर, कीमत 3,500 जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

You Might Also Like

सैकड़ो विद्यार्थियों ने अजमाया ‘नवोदय प्री मॉडल पेपर’ में अपना किस्मत

‘चावल उत्सव’ के माध्यम से पारदर्शिता और जनभागीदारी से घर-घर पहुँच रहा राशन

40 नाबालिग वाहन चलाते पकड़ाए

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

पेड़ से गिरकर ग्रामीण की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा जश्न में डूबी, निकला विजय जुलूस
Next Article सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?