NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक
रायगढ़

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 02 मई को स्थानीय 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। 2 मई के शाम करीब 06.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं। वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बाद दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने अपनी टीम के साथ तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

होली नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन में बढ़ी भीड़

चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कालोनाइजर ने बंद किया रास्ता

ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में निशुल्क योग संस्कार शिविर का होगा आयोजन

मिलावटी मिठाईयों की जांच में जुटी फुड एण्ड सेफ्टी विभाग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article डकैती का फरार आरोपी रायगढ़ में आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाया

खबरें और भी है....

शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी
डकैती का फरार आरोपी रायगढ़ में आईपीएल सट्टा खिलाते पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?