NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा जश्न में डूबी, निकला विजय जुलूस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा जश्न में डूबी, निकला विजय जुलूस
रायगढ़

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा जश्न में डूबी, निकला विजय जुलूस

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा रायगढ़ ने शहर में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इसे मोदी के सुशासन की जीत’ और ममता के निर्ममता भरे कुशासन का अंत’ बताया।
पश्चिम बंगाल की जीत पर निकली बरात में सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, महामंत्री विकास केडिया, जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी बाराती बने। और झूमकर नाचे। विजय जुलूस जिला भाजपा कार्यालय से गांधी चौक, स्टेशन चौक होते हुए नटवर हाई स्कूल के समीप सोनी झालमूरी वाले के पास पहुंचा। यहां सोनी झालमूरी वाले ने पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर आज मुफ्त के झालमूरी का वितरण किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद दीपेश सोलंकी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत को देखते हुए सोनी झालमूरी वाले ने आज अपना प्रतिष्ठान आम जनता के लिए मुफ्त में खोलकर खुशी का इजहार किया। नटवर हाई स्कूल के समीप सोनी झालमूरी वाले के यहां लोगों का हुजूम टूट पड़ा। झालमूरी खाकर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।
सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा, यह मोदी जी के सुशासन की जीत है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा के विकास पर भरोसा जताया है। महापौर जीवर्धन चौहान’ ने कहा, ममता के निर्ममता भरे कुशासन का अंत हो गया। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह ममता सरकार की गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ फेंकेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा, यह जनादेश पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए है ।कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास पर लगी मुहर है। जनादेश का ऐसा तूफान आया जिसने टीएमसी के गढ़ को सदा के लिए ढहा दिया।
महामंत्री विकास केडिया ने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता ने देश का मिजाज बता दिया कि लोग मोदी सरकार और उसकी नीतियों से प्रभावित हैं। यह जीत उन हजारों कार्यकर्ताओं को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने भाजपा सरकार बनाने का सपना देखा था। आज उनका सपना पूरा हुआ। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने इस जीत को सच्चाई की जीत बताते हुए कहा, मोदी सरकार पर जनता ने पूरा भरोसा जताया है। इस जनादेश के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की शुरुआत होगी और बंगाली लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा।
जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा, यह जीत हिंदुत्व विचारधारा की जीत है। हिन्दू को कमजोर समझने वाली ताकतों की हार हुई है। पश्चिम बंगाल की जनता ने घुसपैठियों के गाल पर करारा तमाचा मारा है। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा, यह महिलाओं के विश्वास की जीत है। जो रात को घर से निकलने में भयभीत होती थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए। महिलाओं के जनादेश ने बता दिया कि उन्हें ममता बनर्जी की वो सरकार नहीं चाहिए जहां महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है।

You Might Also Like

आशीष व प्रिया की जोड़ी के सर सजा कपल ऑफ द ईयर का ताज

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे, प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर होगी कार्रवाई

एनटीपीसी लारा में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

सुविधाओं के अभाव में शुरू नहीं हुआ मातृ शिशु केयर अस्पताल

खम्हार के इंदिरा आवास मोहल्ले में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर क्लब बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज
Next Article अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?