NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में मना जश्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में मना जश्न
रायगढ़

बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में मना जश्न

खरसिया में आतिशबाजी और जुलूस के साथ बांटे गए केसरिया रसगुल्ले

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से देशभर के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व और नगर अध्यक्ष राधे राठौर की अगुवाई में खरसिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर जीत का भव्य जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस सफलता को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया।

पितृ पुरुषों को नमन माल्यार्पण से हुई शुरुआत

जीत की खुशी मना रहे कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले नगर के प्रमुख स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, स्व. लखीरामजी अग्रवाल की प्रतिमाओं पर पुष्पहार और माल्यार्पण किया। इस दौरान ‘अटल जी अमर रहें’ और ‘लखीराम भैया अमर रहें’ भारत माता की जय वंदेमातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विजय शर्मा के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस, गूंजे देशभक्ति के नारे

जीत की खबर मिलते ही खरसिया के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए और पूरे शहर में एक विशाल विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। विशेष रूप से, कार्यकर्ताओं ने ‘जहां जन्म लिए मुखर्जी, वह बंगाल हमारा है’ के नारे लगाकर अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता दोहराई। जुलूस के दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयघोष भी सुनाई दिए।

आतिशबाजी और मिठास से सराबोर हुए कार्यकर्ता

शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। जीत की खुशी साझा करने के लिए राहगीरों और आम जनता को मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और इस जीत को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक नया अध्याय बताया। नेतृत्व और रणनीति को दिया जीत का श्रेय जश्न के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शीर्ष नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और ‘यशस्वी’ नेतृत्व पर जनता ने मुहर लगाई है। अमित शाह की चाणक्य नीति और चुनावी प्रबंधन ने विरोधियों के किले ढहा दिए।
नितिन नवीन जैसे रणनीतिकारों के जमीनी मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया।कार्यकर्ताओं ने भावुक होते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है। वहां भाजपा का परचम लहराना केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि उस माटी के सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यकर्ताओं का संदेश यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर राष्ट्रवाद और विकास के पथ पर आगे बढऩा चाहती है। बंगाल और असम की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को स्वीकार किया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर

एनटीपीसी तलईपल्ली ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को दी गति

दो बाइक की भिडं़त, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

आशा निकेतन के बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत, अब पेंशन राशि सीधे आश्रम में ही उपलब्ध होगी

रोस्टेड चना, कन्फेक्शनरी व खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, मिलावट पर कड़ी नजर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए तीन दिवसीय एआई सर्टिफिकेट कोर्स का समापन
Next Article सामान्य परिवार की बेटी अंजलि झा ने प्रावीण्य सूची में बनाया स्थान महेश साहू ने दी बधाई

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?