NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बुजुर्ग की हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बुजुर्ग की हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

बुजुर्ग की हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

गुलेल से पत्थर मारने पर उपजा था विवाद

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:12 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस ने गम्हरिया अघोर आश्रम के पास मिली बुजुर्ग की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। महज़ 48 घंटों के भीतर पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों ने मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग पर लकड़ी के फाड़े से जानलेवा हमला किया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 30 अप्रैल को थाना जशपुर में सूचना मिली कि ग्राम गम्हरिया अघोर आश्रम के बाउंड्री आम रास्ता के पास खेत में बलराम उराव पिता एतवा उरांव उम्र 75 वर्ष निवासी पंडारीपानी नामक बुजुर्ग की हत्या हो गई है कि सूचना पर पुलिस थाना जशपुर की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मृतक के शव का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया था जो मामला हत्या प्रकृति होने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जशपुर में धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर जिले के पुलिस कप्तान पुलिस उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियो से पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना व ग्रामीणों के कथन के आधार पर मामले में संदिग्ध अरविंद कुजूर पिता परशुराम कुजूर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंडरीपानी थाना जशपुर एवम आरोपी सुखनाथ बड़ा पिता लुंदरु बड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना जशपुर की भूमिका संदेहास्पद होने पर, उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर,दोनों संदिग्ध आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग बलराम उरांव की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि 29 अप्रैल के रात्रि जब आरोपीगण गम्हरिया के राजू महतो के घर में शादी खाने गए थे कि मृतक बलराम भी वहां गया हुआ था कि खाना खाने उपरांत रात्रि 8:30 बजे गांव तरफ वापस आ रहे थे कि बलराम के द्वारा इन दोनों को बिना बात के गुलेल से पत्थर मारने लगा तब यह दोनों आरोपी गण मृतक के गुलेल से पत्थर मारने के प्रयास के कारण गुस्सा में आकर ऑनलाइन सेंटर के पीछे रखे हुए सरई लकड़ी के फाड़ी को लेकर आए और ताबड़ तोड़ बुजुर्ग के ऊपर हमला कर दिए वहीं पर उनकी हत्या कर सडक किनारे शव को रख कर भाग गए थे। आरोपी अरविंद कुजूर और सुखनाथ बड़ा को 2 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जशपुर मोर ध्वज देशमुख, उनि भागवत नायकर, सायबर सेल प्रभारी उनि नसरुद्दीन अंसारी, प्रआर अनंत मिराज का सराहनीय योगदान रहा है।

You Might Also Like

दो मामलों में गौ तस्करों से 18 नग गौ-वंश को कराया मुक्त

वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ ले नई पीढ़ी – रायमुनी भगत

नशे में की पत्नी पर लघुशंका करने की कोशिश

सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्रिकेट के हीरो,अब देश के अमर शहीद,जीत का जश्न अधूरा,शहादत ने लिखी नई गाथा
Next Article ट्रेन आता देख युवक ने फाटक पर बाइक छोडकऱ भागा

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?