रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी ज्ञज्ड बाइक जप्त की गई है।
थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम सरडेगा निवासी अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा उम्र 24 वर्ष अपनी केटीएम बाइक के मूल साइलेंसर को बदलकर अत्यधिक तेज आवाज उत्पन्न कर रहा है तथा लैलूंगा हाई स्कूल मेन रोड जैसे सार्वजनिक स्थल पर तेज गति से वाहन चलाकर राहगीरों और मोहल्लेवासियों को परेशान कर रहा है। उसके इस कृत्य से आमजन में भय, घबराहट और असुविधा की स्थिति निर्मित हो रही थी। सूचना के बाद थाना प्रभारी द्वारा युवक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। 29 अपै्रल की शाम अशोक पैंकरा को लैलूंगा मेन रोड पर उक्त बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चलाते और अनावश्यक रूप से लोगों में क्षोभ उत्पन्न करते पाया गया। जांच में अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
कानफोड़ू आवाज और लापरवाह ड्राइविंग पर कार्रवाई



