NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
रायगढ़

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 2:29 am
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत रायगढ़ जिले में महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में कॉर्पोरेशन के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सी.जी.एम. एस.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) दीपक महस्के, जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल तथा नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह भूमिपूजन कार्यक्रम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित होने वाला यह भवन दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

शांति प्रेम और मित्रता का संदेश देता है श्री कृष्ण सुदामा मिलन- श्रीधराचार्य

नवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरों में जोर-शोर से चल रही तैयारी

एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में 400 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा छुआ

सांसद राधेश्याम राठिया एवं जिंदल परिवार व गणमान्य नागरिकों ने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताजी को दी श्रद्धांजलि

आओ माँ आओ, भक्तों के घर कभी आओ माँ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आज से मिलेगी आईपीएल टिकट
Next Article मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?