रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले 2 आईपीएल मैच होंगे। टिकट बुकिंग रविवार (3 मई) से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 1ह्य मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु व्हीएस कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है। इस वेबसाइट से टिकट ले सकते हैं।
2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट
टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट 2000 की होगी। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाडिय़ों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे।
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट
यूआरसीबी के ऑफिशियल साइट से खरीदनी होगी, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला



