रायगढ़। शासकीय माध्यमिक शाला डूमरमुडा में कार्यरत प्रधान पाठक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने के फलस्वरूप सम्मान समारोह का आयोजन 29 अप्रैल को शाला प्रांगण में किया गया। सर्व प्रथम संक्रीतन मंडली डूमरमुडा द्वारा गाँव के मुख्य द्वार से ग्राम भ्रमण कराया गया जहा रंगोली बनाकर स्वागत करते हुये आत्मीय भाव से सम्मान किया गया। शासकीय माध्यमिक शाला डूमरमुडा के शाला प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या देवी माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर शारदा वंदना के साथ हुआ जिसमें स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति रही है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संकुल समन्वयक के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। संस्था के शिक्षक उपेन्द्र चौधरी द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया पश्चात संकुल के प्राथमिक माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक व सभी गुरुजनों, ग्राम प्रमुख एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
’इन्होने कार्यक्रम को संबोधित किये’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये खगेश्वर पटेल, आनंद पंडा ,जयराम प्रधान, परमानंद गुप्ता, सुभाष गौटिया, सरपंच रवि गुप्ता, बलराम साहू, अरविंद पटेल,खेमनिधि नायक,दिनेश पटेल, जनपद पंचायत पुसौर के अध्यक्ष हेमलता चौहान, बी पटेल ,हिमाचल पटेल ,गेन लाल पटेल जी ने गुप्ता जी के शैक्षणिक जीवन पर अपनी बात रखे। श्री बी पटेल ने अपनी बात में सर के शिक्षकीय गरिमा का वर्णन किये एवं सर जी के अनेक विशेषताओं को अभिव्यक्ति किये । सभी ने श्री गुप्ता सर जी के निर्विवाद 41 वर्ष 3 माह सेवा पुर्ण करने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किये । मुख्य अतिथि गुप्ता सर द्वारा अपने उद्बोधन मे सभी शिक्षक व बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर बच्चों को शुभाशीष दिये। अपने उद्बोधन में बच्चों को बढिया से पढ़ाई लिखाई करने , नियमित स्कूल आने , अनुशासित रहते हुये माता पिता व गुरूजनों का आज्ञापालन करने सबंधित बातो से संबोधित किया गया तथा अपने कर्म पथ पर जाने अनजाने से कही गलती हुआ हो तो क्षमा कर अपनत्व भाव रखने हेतु संबोधित किये।
विदित हो कि श्री गुप्ता सर अनेक विशेषताओं से सुशोभित है वे शिक्षक के संकुल समन्वयक रह चुके हैं साथ जीवन विद्या पर व योग शिक्षा एवं समाजिक गतिविधियों से जुड़े हुये है । गुप्ता जी शिक्षा के क्षेत्र मे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुये विकास खंड में अपनी नयी पहचान बनाये है।



